यूटिलिटी

आज से बदल गए ये 7 नियम, QR कोड पर मिलेगी घर की डिटेल तो 19 KG वाले LPG के घटे दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 08:50 AM IST

Changes From 1st August: 1 अगस्त से कई ऐसे नियम बदल रहे हैं जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जैसे कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

Image

7 नए नियम

Changes From 1st August: आज यानी 1 अगस्त से कई ऐसे नियम बदल रहे हैं जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जैसे कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब आपको जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को खरीदने जा रहे हैं तो आपको पहले मुकाबले सस्ता मिल सकता है। तो चलिए इसी तरह के इस महीने होने वाले 7 बड़े बदलाव के बारे में जानते हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 100 रुपये हुए कम

आज यानी 1 अगस्त से LPG सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर अब 100 रुपये कम में मिलेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में इस तरह के सिलेंडर 1680 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

जुर्माने के साथ भरना होगा ITR

बिना किसी जुर्माने के आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 बीत चुकी है। अब आपको फाइलिंग के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है। आयकर विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक 6.50 करोड़ से अधिक लोगों ने रिटर्न फाइल किया है, जो रिकॉर्ड है। पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

बासमती चावल के लिए स्टैंडर्ड

FSSI ने भारत में पहली बार बासमती चावल के लिए स्टैंडर्ड तय किए, जो एक अगस्त से प्रभावी होगा। FSSI को उम्मीद है कि तय स्टैंडर्ड ग्राहकों की हितों की रक्षा करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि बाजार में बेचे जाने वाले बासमती चावल की खास सुगंध हो। उनमें किसी भी किस्म की कृत्रिम सुगंध और रंग न हों। मानक भूरे बासमती चावल, उबले हुए भूरे बासमती चावल,मिल्ड बासमती चावल और मिल्ड उबले हुए बासमती चावल पर लागू होंगे।

बैंकिंग से जुड़े अहम बदलाव

इस महीने में SBI अमृत कलश में निवेश की डेडलाइन खत्म होने वाली है। इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2023 है। बता दें कि इस योजना में 400 दिन के लिए निवेश करने पर ग्राहकों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं, IDFC Bank की अमृत महोत्सव एफडी की भी डेडलाइन 15 अगस्त तक ही है।

डेवलपर्स को लगाना होगा QR कोड

महाराष्ट्र रियल स्टेट रेगुलेटर ने डेवलपर्स से एक अगस्त से सभी विज्ञापन और प्रमोशन पर QR कोड लगाने को कहा है। ताकि घर खरीदने वालों को उनके बारे में तुरंत जानकारी मिल सके। ऐसा नहीं करने पर डेवलपर्स को 50,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। जुर्माना लगाने के बाद भी अगर कोई डेवलपर्स QR कोड नहीं लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

GST के नियम

आज यानी 1 अगस्त से 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक के कुल कारोबार वाले बिजनेसमैन को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत अनिवार्य रूप से ई-चालान का विकल्प चुनना होगा। वस्तुओं या सेवाओं या दोनों की आपूर्ति या निर्यात के लिए ई-चालान बनाना अनिवार्य है।

एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर बदलाव

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए बड़ी खबर है। बैंक क्रेडिट कार्ड कैशबैक और इंसेंटिव प्वाइंट को कम करेगा। इसके तहत 1.5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। यह बदलाव फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है, जो 12 अगस्त से प्रभावी होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article