PM Mudra Yojana: देश में कारोबारों को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत कारोबार करने की इच्छा रखने वाले या अपने छोटे कारोबार में विस्तार करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को तीन कैटेगरीज के तहत लोन दिया जाता है। इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन पर किसी प्रकार की गारंटी या कोलैटरल जरूरी नहीं होता और इसीलिए युवा आसानी से अपने कारोबार के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।
तीन कैटेगरी में मिलता है लोन
जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन विभिन्न कैटेगरीज में लोन दिया जाता है। पहले इस योजना के तहत केवल 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था लेकिन बजट 2024 में लोन की रकम को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया था। इस योजना के तहत शिशु कैटेगरी में आपको 50,000 रुपये, किशोर कैटेगरी के तहत 10 लाख रुपये है और तरुण कैटेगरी के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
किसे मिलेगा लोन और कैसे?
18 वर्ष से अधिक उम्र वाला कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकता है। लोन प्राप्त करने के लिए आपको अपना बिजनेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक के सामने पेश करने होते हैं। कॉर्पोरेट संस्थाओं को इस योजना के तहत लोन नहीं दिया जाता है और आवेदक की बैंक हिस्ट्री में डिफॉल्ट स्टेटस नहीं होना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि आप आसान स्टेप्स में इस योजना के तहत लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
स्टेप 1: सबसे पहले मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और शिशु, किशोर या तरुण कैटेगरी में से अपनी इच्छानुसार किसी एक का चयन करें।
स्टेप 2: इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आवेदन फॉर्म होगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करें और ITR की कॉपी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी, स्थायी और बिजनेस एड्रेस का प्रूफ जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट लगाकार इस फॉर्म को बैंक में जमा करें।
स्टेप 3: बैंक वेरीफाई करने के बाद 1 महीने के भीतर ही आपका लोन प्रोसेस कर देगा।
ध्यान रहे, PMMY के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आपको बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड/पहचान पत्र और बिजनेस का स्थाई ऑफिस एड्रेस जैसे डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
