यूटिलिटी

WhatsApp पर चेक करें PF Balance, EPFO की नई सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए बार-बार EPFO पोर्टल विजिट करते हैं? अगर हां तो खुश हो जाइए। अब आपको वॉट्सऐप पर ही सारी जानकारी मिल जाएगी।

Image

WhatsApp पर ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस (AI Generated Image)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है। अब कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक करने, पासबुक देखने और लेनदेन की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार EPFO पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी WhatsApp के जरिए ही अपने मोबाइल फोन पर पीएफ खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।

EPFO का आधिकारिक WhatsApp नंबर क्या है?

EPFO ने अपने सदस्यों के लिए WhatsApp सेवा का आधिकारिक नंबर जारी किया है। कर्मचारी इस नंबर पर मैसेज भेजकर अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं-

EPFO WhatsApp Number: +91 87964 41800

इस नंबर के जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी देख सकते हैं।

वॉट्सऐप पर ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

  • सबसे पहले वॉट्सऐप पर 91 87964 41800 नंबर सेव कर Hi भेजना होगा।
  • अब हिंदी, इंग्लिश या अपनी किसी दूसरी भाषा को चुनना होगा।
  • अब Check Balance (Latest PF Balance) पर क्लिक करना होगा।
  • अब आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करना होगा।
  • एक ही यूएएन पर अलग-अलग मेंबर आईडी हैं तो मेंबर आईडी चुननी होगी।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर पीएफ बैलेंस नजर आ जाएगा।

यहां Employee Share, Employer Share और Pension Contribution की जानकारी अलग-अलग देखी जा सकती है। इसके अलावा, यहां आपको आपकी मेंबर आईडी और यूएएन भी नजर आएगा। इस मैसेज पर आपको पासबुक डाउनलोड करने और मेंबर आईडी बदलने की सुविधा मिलती है।

EPFO की इस सर्विस के साथ मेंबर को आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इन ऑप्शन को भाषा चुनने के बाद अपनी जरूरत के हिसाब चुन कर आगे बढ़ सकते हैं।

कब शुरू हुई WhatsApp सर्विस?

EPFO की इस WhatsApp सर्विस की शुरुआत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की। उन्होंने 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस सुविधा को लॉन्च किया। इस पहल के जरिए EPFO अपनी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अब कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए कार्यालयों या ऑनलाइन पोर्टल के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article