यूटिलिटी

खरीद रहे हैं नया घर? इन बातों का रखें ध्यान वरना होगी परेशानी!

क्या आप भी नया घर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? नियमों एवं कानूनों की सख्ती के बावजूद भी प्रॉपर्टी से संबंधित धोखाधड़ी और हाउसिंग प्रोजेक्टों पर लगती रोक के कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में घर खरीदते हुए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Image

नया घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

Photo : iStock

Points To Remember While Buying New House: किसी भी इंसान को जिंदगी जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत तो पड़ती ही है। आमतौर पर इंसान रोटी और कपड़े की व्यवस्था तो कर लेता है पर मकान या फिर घर एक ऐसा विषय है जिसके बारे में अच्छे से सोच विचार लेना काफी जरूरी होता है। आज जब नियम एवं कानून काफी सख्त हैं, लेकिन तब भी घर के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों को धड़ल्ले से अंजाम दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी नया घर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो कुछ ऐसी बातें हैं जिनपर आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

जमीन का सही रेट है जरूरी

घर खरीदते समय अक्सर ज्यादातर लोग अपने ब्रोकर या फिर रियल एस्टेट एजेंट पर भरोसा कर लेते हैं और खुद आगे बढ़कर जमीन का सही रेट पता नहीं करते। ऐसे में उन्हें यह नहीं पता होता कि जमीन का सही रेट क्या है और अक्सर वह सही कीमत से ज्यादा में सौदा तय कर लेते हैं। इसीलिए घर लेने से पहले खुद एक बार जमीन का सही रेट जरूर पता कर लें ताकि आपको सौदा महंगा न पड़े।

होल्ड-फ्री होनी चाहिए प्रॉपर्टी

इसके बाद आपको यह जांच लेना चाहिए कि जिस प्रॉपर्टी को आप खरीदना चाहते हैं क्या वह होल्ड फ्री है या नहीं? आपको बता दें कि ‘होल्ड फ्री प्रॉपर्टी’, ऐसी प्रॉपर्टी को कहा जाता है जिसमें उस पूरी पोर्पेर्टी का एक ही मालिक होता है और उसपर किसी और व्यक्ति का अधिकार नहीं होता। प्रॉपर्टी होल्ड फ्री होने के मामले में आपके लिए उस प्रॉपर्टी से संबंधित फैसले लेना बेहद आसान हो जाता है क्योंकि आप ही उसके एकल मालिक होते हैं।

ऐसा नहीं किया तो हो सकती है कानूनी समस्या

जिस तरह किसी भी फैक्टरी के निर्माण से पहले उस राज्य की सरकार एवं संबंधित संस्थाओं से अनुमति लेनी पड़ती है, ठीक उसी तरह घरों को या फिर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को RERA यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की अनुमति लेनी पड़ती है। साथ ही राज्य के नगर निगम एवं अन्य संस्थाओं से भी आवश्यक अनुमति एवं नियमों की पूर्ती करनी पड़ती है। ऐसे में घर लेने से पहले RERA कि अनुमति एवं अन्य कागजात जरूर जांच लें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article