यूटिलिटी

Train का टिकट कैंसिल करने पर कितना आएगा रिफंड, कब कटता है पूरा पैसा

Indian Railways Ticket Cancellation Rules 2026: ट्रेन से सफर करते हैं तो टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों को समझना बेहद जरूरी है। क्योंकि बहुत से यात्री रिफंड से जुड़े नियमों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।

Image

Train Ticket Cancellation Rules (Photo: istock)

Indian Railways Ticket Cancellation Rules 2026: ट्रेन (Train) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट बुक तो आसान है लेकिन कैंसिलेशन नियमों के कारण टिकट कैंसिल करना कुछ मुश्किल है। कई बार यात्रा की योजना बदल जाती है और टिकट रद्द करना पड़ता है। ऐसे में टिकट कैंसिल पर कितने रुपये आएंगे, आएंगे भी या नहीं यह बहुत से लोगों की समझ से बाहर होता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियमों को समझना बेहद जरूरी है। अगर आपको Indian Railways के कैंसिलेशन चार्ज के नियम पता हों, तो आप बहुत हद तक अपने आर्थिक नुकसान को कम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको ट्रेन टिकट कैंसिल करने से जुड़े रिफंड नियमों को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

टिकट कैंसिल करने पर कितने रुपये कटेंगे

Indian Railways Ticket Cancellation Rules 2026

Train Ticket Cancellation Rules (Photo: istock)

सबसे पहले तो यही समझें कि भारतीय रेलवे में टिकट कैंसिलेशन चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि आप ट्रेन के निर्धारित समय से कितने पहले टिकट रद्द करते हैं। यानी जितना जल्दी आप टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ही ज्यादा रिफंड मिलने की संभावना रहती है। वहीं, आखिरी समय में टिकट रद्द करने पर ज्यादा चार्ज कटता है या कई बार कोई रिफंड भी नहीं मिलता।

अगर आप ट्रेन के निर्धारित समय से 72 घंटे से अधिक पहले टिकट रद्द करते हैं, तो आपको लगभग पूरा रिफंड मिल सकता है। इस स्थिति में केवल एक न्यूनतम फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज प्रति यात्री काटा जाता है। यह उन यात्रियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है, जो अपनी योजना समय रहते बदल लेते हैं।

वहीं, अगर टिकट 72 घंटे से 24 घंटे के बीच कैंसिल किया जाता है तो इसे स्टैंडर्ड पेनल्टी विंडो माना जाता है। इस दौरान टिकट किराए का करीब 25% हिस्सा कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काट लिया जाता है। यानी आपको कुछ नुकसान जरूर होगा, लेकिन फिर भी आधे से ज्यादा पैसा वापस मिल सकता है।

अगर आप 24 घंटे से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करते हैं, तो इसे लेट कैंसिलेशन माना जाता है। इस स्थिति में आपको ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि किराए का लगभग 50% हिस्सा काट लिया जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि इस समय सीमा से पहले ही यात्रा को लेकर फैसला ले लिया जाए।

प्रस्थान से पहले का समयकैंसिलेशन विंडोटिकट कैंसिलेशन चार्ज (प्रति यात्री)
72 घंटे से अधिकमैक्सिमम रिफंडकेवल न्यूनतम फ्लैट चार्ज कटेगा
72 घंटे से 24 घंटे तकस्टैंडर्ड पेनल्टीकिराए का 25%
24 घंटे से 8 घंटे तकलेट कैंसिलेशनकिराए का 50%
8 घंटे से कमविंडो बंदकोई रिफंड नहीं

सबसे ज्यादा नुकसान तब होता है, जब आप ट्रेन के प्रस्थान समय से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट रद्द करते हैं। इस स्थिति में कैंसिलेशन विंडो लगभग बंद मानी जाती है और आपको कोई रिफंड नहीं मिलता। यानी पूरा किराया कट सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article