वायरल न्यूज़

Video: गाना तो सुना था, अब आग भी लगा दी! चाहत फतेह अली खान के लाइटर स्टंट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Viral Video: अपने अनोखे गानों और अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन चाहत फतेह अली खान का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पीले रंग का कुर्ता पहने हाथ में लाइटर लेकर एक अजीबोगरीब और खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें अचानक उनके चेहरे के बेहद करीब आग की तेज लपट उठती है।

Image

चाहत फतेह अली खान के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- @karachiwaleho)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। अपने बेसुरे लेकिन बेहद चर्चित गानों और अतरंगी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी नए गाने की वजह से नहीं, बल्कि लाइटर के साथ किए गए एक बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाले स्टंट के कारण लोगों के बीच छाए हुए हैं। इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में चाहत फतेह अली खान पीले रंग के कुर्ते और गले में लंबी माला पहने कैमरे के सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह बड़े आत्मविश्वास के साथ बाएं हाथ में एक लाइटर जलाते हैं और दाएं हाथ से मुंह में कुछ डालते या फूंक मारते दिखाई देते हैं। अगले ही पल लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही उनके चेहरे के ठीक सामने आग का एक बड़ा गुबार भड़क उठता है। अचानक भड़की आग से एक पल के लिए वह खुद भी सहम जाते हैं और पीछे की ओर हटकर अपना चेहरा और मुंह संभालते दिखते हैं। गनीमत यह रही कि आग की लपट तुरंत बुझ गई और उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद वह पहले की तरह सामान्य होकर कैमरे की तरफ देखने लगते हैं। देखें वीडियो...

चाहत फतेह अली खान के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि चाहत फतेह अली खान के साथ तो पोपट हो गया। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को karachiwaleho नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतन ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अब समझ आया कि इनके आगे के बाल कहां गायब हुए। वहीं, एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया कि आखिर हमने अभी-अभी ये क्या देख लिया? ये किस तरह का टैलेंट है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय ह ैजरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article