लाइफस्टाइल

सिल्क की साड़ी पहन बुक लॉन्च पर पहुंची सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा का साड़ी लुक भी रहा खास

बुक लॉन्च इवेंट में सोनिया गांधी अपने खूबसूरत सिल्क साड़ी लुक में नजर आईं। वहीं प्रियंका गांधी ने भी अपनी सादगी, पारंपरिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। मां-बेटी की खास मुलाकात और उनके साड़ी लुक की तस्वीरें चर्चा में हैं।

Image

Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra for book launch

Sonia Gandhi Book Launch: अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' के लॉन्च के मौके पर सोनिया गांधी एक खास अंदाज में नजर आईं। किताब के लॉन्च के लिए उन्होंने ऐसा खूबसूरत पारंपरिक लुक चुना, जिसमें सादगी के साथ रॉयल टच भी देखने को मिला। वहीं, इस खास मौके पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी का साड़ी लुक भी कम आकर्षक नहीं था। मां-बेटी दोनों ने अपने-अपने अंदाज से इस इवेंट में भारतीय परिधानों की खूबसूरती को खास बना दिया। उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैशन पसंद करने वालों का ध्यान इन दोनों के लुक पर टिक गया। यहां पढ़ें आखिर सोनिया गांधी ने इस मौके पर कैसी साड़ी पहनी और प्रियंका का स्टाइल कितना अलग रहा।

सोनिया गांधी की सिल्क साड़ी ने खींचा ध्यान

इस खास कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी पर सुनहरे रंग के छोटे-छोटे डिजाइन बने हुए थे, जबकि इसके चौड़े बॉर्डर पर पारंपरिक कढ़ाई दिखाई दे रही थी। उल्टा पल्ला प्लीटेड साड़ी के साथ उन्होने मैचिंग ब्लाउज पहना था।

साड़ी का रंग काफी रिच और क्लासी लग रहा था। उन्होंने इसे पारंपरिक तरीके से कैरी किया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद सधा हुआ नजर आया। खास बात यह है कि इस तरह की सिल्क साड़ियां किसी भी उम्र में खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक दे सकती हैं। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज से भरने के बजाय सादगी बनाए रखी। पर्ल स्टड ईयररिंग्स, पर्ल नेकलेस, हेयरबैंड और हाथ में घड़ी के साथ सोनिया ने अपना लुक कम्पलीट किया था।

प्रियंका गांधी की हरी साड़ी भी रही खास

दूसरी तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा गहरे हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी में पारंपरिक भारतीय पहनावे की झलक साफ दिखाई दे रही थी। हरे रंग के साथ सुनहरे बॉर्डर का मेल उनके लुक को खास बना रहा था। प्रियंका का साड़ी पहनने का अंदाज हमेशा की तरह सहज और आकर्षक दिखाई दिया। उन्होंने अपने लुक में भारतीय परंपरा और मॉडर्न एलिगेंस का अच्छा संतुलन रखा।

सिंपल ड्रेप, मेकअप, हेयरस्टाइल के साथ एकदम क्लासिक व मिनिमल ज्वेलरी वाला दोनों सोनिया और प्रियंका का साड़ी वाला लुक बेहद खास है। फॉर्मल इवेंट्स के लिए ऐसी ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियां काफी ज्यादा एलीगेंट लगती हैं। सिंपल और सुंदर अंदाज के लिए जरूर ही आप भी ऐसे वाले साड़ी लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article