एजुकेशन

RRB Group D Scorecard 2026: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से ऐसे चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Scorecard 2026 जारी कर दिया है। CEN 09/2025 के तहत लेवल-1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Scorecard 2026 जारी कर दिया (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RRB Group D Scorecard 2026: रेलवे में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Scorecard 2026 जारी कर दिया है। CEN 09/2025 के तहत लेवल-1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

RRB Group D की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 नवंबर को जोन के हिसाब से रिजल्ट और कटऑफ जारी किए थे। अब उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में परसेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स भी देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामRRB Group D
नोटिफिकेशन नंबरCEN 09/2025
परीक्षा की तारीख3 से 25 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख12 नवंबर 2026
स्कोरकार्ड जारी2026
डाउनलोड की आखिरी तारीख1 दिसंबर 2026
लॉगिन डिटेल्सरजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि

RRB Group D Scorecard Steps to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

2. यहां अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट का लिंक खोलें।

3. CEN 09/2025 से जुड़े RRB Group D Scorecard Link पर क्लिक करें।

4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DD/MM/YYYY फॉर्मेट) दर्ज करें।

5. लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

PET के लिए बुलाए जाएंगे सफल उम्मीदवार

CBT रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। PET में सफल अभ्यर्थियों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे स्कोरकार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट चेक करते रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RRB Station Master बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article