एजुकेशन

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड

HPRCA, हमीरपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

HPRCA Patwari Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से पोस्ट कोड 25027 के तहत पटवारी पदों के लिए टैबलेट बेस्ड टेस्ट (TBT) आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

HPRCA पटवारी परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

परीक्षा की जानकारीविवरण
भर्ती आयोगHPRCA, हमीरपुर
पद का नामपटवारी
पोस्ट कोड25027
एडमिट कार्डजारी
परीक्षा की तारीख23 से 30 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यमटैबलेट बेस्ड टेस्ट
कुल सवाल120
कुल अंक120
समय90 मिनट

HPRCA Patwari Admit Card 2026 How to Download

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन खोलें।

3. HPRCA Patwari Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।

6. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करके साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और कम से कम दो मूल वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट शामिल हैं। पहचान पत्र की फोटोकॉपी, स्कैन कॉपी या एक्सपायर हो चुका दस्तावेज मान्य नहीं होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article