यूटिलिटी

Train की तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट में क्या है अंतर, दूर करें अपना कंफ्यूजन

Tatkal vs Premium Tatkal: ट्रेन से सफर का अचानक प्लान बनने पर यात्रियों को तत्काल और प्रीमियम तत्काल का विकल्प मिलता है। अक्सर यात्री इन दोनों ही विकल्प के बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं।

Image

Train Ticket (Photo: iStock)

Tatkal vs Premium Tatkal: ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। ट्रेन से सफर करने वाले अधिकतर यात्रियों को जानकारी होती है कि भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेन से अचानक सफर करने की जरूरत पड़ने पर तत्काल (Tatkal) और प्रीमियम तत्काल (Premium Tatkal) टिकट बुकिंग की सुविधा पेश की जाती है। ये दोनों ही विकल्प उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिन्हें आखिरी समय में कन्फर्म टिकट चाहिए, लेकिन इन दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं, जिन्हें ट्रेन से सफर करने वाला हर यात्री नहीं समझ पाता। इस आर्टिकल में आपको तत्काल (Tatkal) और प्रीमियम तत्काल (Premium Tatkal) टिकट को लेकर ही अंतर बताने जा रहे हैं-

Tatkal vs Premium Tatkaln Train Ticket

Train Ticket (Photo: iStock)

तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट में अंतर

भारतीय रेलवे (Indian Railways) के तहत तत्काल टिकट एक फिक्स्ड चार्ज सिस्टम पर काम करता है। इसमें टिकट की बेस कीमत के ऊपर एक तय शुल्क (Tatkal Charges) जोड़ा जाता है, जो क्लास के अनुसार अलग-अलग होता है। यह चार्ज पहले से निर्धारित होता है, इसलिए आपको टिकट बुक करते समय किराया पहले से पता होता है। तत्काल टिकट आमतौर पर यात्रा से एक दिन पहले बुक किए जा सकते हैं और ये बहुत तेजी से खत्म हो जाते हैं, क्योंकि इनकी मांग काफी ज्यादा होती है।

वहीं, दूसरी ओर प्रीमियम तत्काल टिकट का सिस्टम थोड़ा अलग और डायनामिक होता है। इसमें टिकट की कीमत तय नहीं होती, बल्कि मांग (demand) के अनुसार बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे सीटें कम होती हैं, वैसे-वैसे किराया भी बढ़ता जाता है। यानी अगर आप देर से बुकिंग करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। इसी वजह से प्रीमियम तत्काल टिकट अक्सर सामान्य तत्काल टिकट से महंगे होते हैं। हालांकि, प्रीमियम तत्काल टिकट भी यात्रा से एक दिन पहले बुक किए जा सकते हैं।

सीट की उपलब्धता

तत्काल टिकट सीमित कोटा में उपलब्ध होते हैं और जल्दी खत्म हो जाते हैं, जबकि प्रीमियम तत्काल में सीटें अपेक्षाकृत ज्यादा उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन इसकी कीमत अधिक होती है। यह उन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प होता है जो पैसे की बजाय कन्फर्म सीट को प्राथमिकता देते हैं।

रिफंड नियम

रिफंड नियमों की बात करें तो तत्काल टिकट पर आमतौर पर रिफंड नहीं मिलता, खासकर अगर टिकट कन्फर्म हो चुका हो। वहीं, प्रीमियम तत्काल टिकट में भी रिफंड नियम काफी सख्त होते हैं और अधिकतर मामलों में रिफंड नहीं दिया जाता, क्योंकि यह एक विशेष सुविधा के तहत बुकिंग होती है।

बुकिंग प्रक्रिया

बुकिंग प्रक्रिया की बात करें तो दोनों टिकट IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुक किए जा सकते हैं। हालांकि, तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होते ही भारी ट्रैफिक के कारण टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, जबकि प्रीमियम तत्काल में ज्यादा किराया होने के कारण कुछ सीटें उपलब्ध रह जाती हैं।

कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर

अगर आप कम खर्च में आखिरी समय में टिकट चाहते हैं, तो तत्काल टिकट बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आपको हर हाल में कन्फर्म सीट चाहिए और आप ज्यादा किराया देने के लिए तैयार हैं तो प्रीमियम तत्काल टिकट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। दोनों विकल्प यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, इसलिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article