यात्रा

Travel Safety Tips: सफर का नया साथी, जानें क्यों यात्री खरीद रहे हैं ट्रैवल इंश्योरेंस

Travel Safety Tips: ट्रैवल इंश्योरेंस भारतीय यात्रियों के लिए सुरक्षा और भरोसे का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। विदेश यात्रा अब सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़ा खर्च भी है।

Image

सफर का नया साथी ट्रैवल इंश्योरेंस (फोटो: AI)

Travel Insurance India: ट्रैवल इंश्योरेंस को पहले के समय में लोग सिर्फ वीजा की जरूरत पूरी करने के लिए खरीदते थे। वहीं कई यात्री ऐसे भी थे जो इसे एक अतिरिक्त खर्च मानते थे। लेकिन अब धीरे-धीरे सोच बदल रही है। अब स्मार्ट यात्री सिर्फ घूमने की तैयारी नहीं करते, बल्कि सुरक्षित सफर की भी तैयारी करते हैं। भारतीय यात्री समझने लगे हैं कि यात्रा में सिर्फ टिकट और होटल की बुकिंग काफी नहीं है, ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के रूप में सुरक्षा भी जरूरी है।

लोग अब अपनी यात्रा को सिर्फ घूमने का प्लान नहीं, बल्कि एक बड़ा निवेश मान रहे हैं। हाल के आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैवल इंश्योरेंस को अपनाने में करीब 22% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि विदेश यात्रा के लिए इंश्योरेंस खरीदने वालों की संख्या में 91% तक का इजाफा देखा गया है।

छोटी परेशानी भी बन सकती है बड़ा खर्च

आज भारतीय लोग विदेश में परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रैवल के लिए जा रहे हैं। लेकिन, ये जानना बेहद जरूरी है कि विदेश में छोटी सी परेशानी भी जेब पर भारी पड़ सकती है। फ्लाइट लेट होना, सामान खो जाना, पासपोर्ट गुम हो जाना या अचानक मेडिकल इमरजेंसी आ जाना ये ऐसी स्थितियां हैं जो पूरी यात्रा का बजट बिगाड़ सकती हैं। ऐसे समय में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी परेशानी को कम कर सकता है।

बदली यात्रियों की सोच

कोविड महामारी ने पूरी दुनिया की सोच को बदलकर रख दिया। अचानक फ्लाइट्स बंद होना, बॉर्डर बंद होना और यात्रा योजनाओं का रद्द होना लोगों के लिए बड़ा अनुभव रहा। इसके बाद यात्रियों को समझ आया कि ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ एक कागजी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि अनिश्चित हालात में मदद करने वाला सुरक्षा कवच है।

ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदना हुआ आसान

पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की पॉलिसी को समझना लोगों के लिए मुश्किल लगता था। लंबे नियम और शर्तों की वजह से कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते थे। लेकिन अब इंश्योरेंस कंपनियों और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने इसे काफी आसान बना दिया है। अब पॉलिसी को साफ शब्दों में समझाया जाता है कि इसमें फ्लाइट डिले, मेडिकल खर्च, सामान खोने और दूसरी परेशानियों में क्या-क्या मदद मिलेगी।

यात्रा का जरूरी हिस्सा

भारतीय ट्रैवल मार्केट भी तेजी से बदल रहा है। अब ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ एक औपचारिक सुविधा नहीं रह गई है। जैसे पासपोर्ट, वीजा और टिकट यात्रा के जरूरी हिस्से हैं, वैसे ही इंश्योरेंस भी धीरे-धीरे यात्रियों की चेकलिस्ट में अपनी जगह बना रहा है। बता दें कि विदेश यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने के साथ आने वाले समय में ट्रैवल इंश्योरेंस का महत्व और भी बढ़ सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article