यात्रा

ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी

Ooty vs Darjeeling: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिमाग में आपके दो नाम ऊटी और दार्जिलिंग का है तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। चलिए जानते हैं कहां जाना आपके लिए बेस्ट रहेगा।

Image

2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने (फोटो: AI)

Ooty vs Darjeeling: अगर 2026 की गर्मी में आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां ठंडी हवा मिले, पसीना गायब हो जाए और पहाड़ों का असली मजा आए तो दिमाग में दो नाम सबसे पहले आते हैं-ऊटी और दार्जिलिंग। लेकिन, कहां घूमने जाएं और पहाड़ों की असली रानी (queen of hills India) कौन है? इन सवालों को लेकर आप कंफ्यूज हैं तो इसका जवाब आपको यहां इस आर्टिकल के जरिए मिलने वाला है।

लोकेशन और माहौल

ऊटी का माहौल एकदम रिलैक्सिंग है। साफ-सुथरा और हरियाली से भरे इस हिल स्टेशन को दक्षिण भारत का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान आमतौर पर 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है। वहीं दूसरी तरफ दार्जिलिंग अपने हिमालयी नजारों और बादलों के बीच बसी खूबसूरती के लिए फेमस है। गर्मियों में यहां मौसम थोड़ा ज्यादा ठंडा और कभी-कभी धुंधला रहता है। यात्रा के दौरान ऊटी की तुलना में दार्जिलिंग का माहौल आपको थोड़ा ज्यादा एडवेंचरस लग सकता है।

नजारे और प्राकृतिक खूबसूरती

अगर आपको खुला और क्लियर नेचर पसंद है तो ऊटी जाने का प्लान करें। यहां आपको चाय के बागान, ऊटी लेक

डोडाबेट्टा पीक, शांत और ग्रीन वातावरण मिलेगा जो यहां का प्रमुख आकर्षण भी है। लेकिन अगर आपको ड्रामैटिक हिमालय व्यू चाहिए तो दार्जिलिंग जाने का प्लान करें। दार्जिलिंग में आपको कंचनजंगा का शानदार व्यू, टाइगर हिल सनराइज और गहरे बादलों के बीच पहाड़ का नजारा देखने को मिलेगा।

टॉय ट्रेन का जादू

ऊटी और दार्जिलिंग दोनों का स्टार अट्रैक्शन टॉय ट्रेन का जादू है। दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन जिसे दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के नाम से भी जाना जाता है वर्ल्ड फेमस है। जब ये पहाड़ों, पुलों और टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गुजरती है तो लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। यही वजह है कि इसे UNESCO हेरिटेज भी माना गया है। वहीं दूसरी तरफ ऊटी की टॉय ट्रेन भी कम नहीं है। इसे नीलगिरी माउंटेन रेलवे के नाम से जाना जाता है। मेट्टुपालयम से ऊटी तक का सफर घने जंगलों और टनलों से होकर गुजरता है। लेकिन, अगर दोनों में तुलना करें तो पाएंगे कि फेम के मामले में दार्जिलिंग थोड़ा आगे निकल जाता है।

किसके लिए कौन बेहतर?

अगर आप परिवार के साथ शांत और आरामदायक छुट्टियां चाहते हैं तो ऊटी जाने का प्लान कर सकते हैं। वहीं अगर आप एडवेंचर, ठंड और हिमालयी नजारे देखना चाहते हैं और दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले हैं तो दार्जिलिंग की यात्रा आपकी लिस्ट में टॉप पर हो सकती है।

असली पहाड़ों की रानी कौन?

ऊटी और दार्जिलिंग दोनों ही जगहें अपने-अपने तरीके से पहाड़ों की रानी हैं। ऊटी आपको सुकून और हरियाली देती है, जबकि दार्जिलिंग आपको रोमांच और हिमालय का जादू दिखाती है। अगर 2026 की गर्मी में आपका फोकस आराम है तो ऊटी चुनिए वरना दोस्तों के साथ एडवेंचर करने के लिए दार्जिलिंग जाने का प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article