यात्रा

2027 में घूमने-फिरने का बदलेगा अंदाज! सामने आएंगे ट्रैवल के 6 अजीबोगरीब ट्रेंड, कोई ढूंढेगा भूत तो कोई पहाड़ों पर सुलझाएगा रिश्ता

2027 में ट्रैवल की दुनिया में कई अनोखे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भूतों की तलाश, हॉबी ट्रिप तो बचपन की मस्ती जैसे छह दिलचस्प ट्रेंड छुट्टियों का अंदाज बदल सकते हैं। अगर आप भी ट्रेवल के शौकीन हैं, तो इन ट्रेंड्स को फॉलों कर सकते हैं।

Image

Travel Trends 2027

Travel Trends 2027: अब तक छुट्टियों का मतलब होता था किसी खूबसूरत बीच पर जाना, पहाड़ों में घूमना या किसी लग्जरी होटल में आराम करना। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 2027 में घूमने का यह पुराना फॉर्मूला बदल सकता है। जरा सोचिए, आप छुट्टियां मनाने किसी ऐसी जगह जाएं जहां भूतों की कहानियां मशहूर हों, पार्टनर के साथ पहाड़ों पर ट्रेकिंग करें या अनजान लोगों के साथ पूरा वीकेंड बोर्ड गेम खेलते हुए बिताएं। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन आने वाले समय में ऐसे अनुभव ट्रैवल की दुनिया में नई पहचान बना सकते हैं। अब लोग सिर्फ नई जगहें देखने के बजाय अपनी पसंद, शौक और मेंटल पीस के हिसाब से ट्रेवल प्लान्स बना रहे हैं।

2027 के 6 ट्रैवल ट्रेंड्स

1. भूतों की तलाश में छुट्टियां बिताएंगे लोग (Ghost Hunting Holidays)

अगर आपको डरावनी कहानियां और रहस्यमयी जगहें पसंद हैं, तो यह ट्रैवल ट्रेंड आपको रोमांचित कर सकता है। अब कुछ यात्री ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां भूतों की कहानियां मशहूर हों। Booking.com की 2027 Travel Predictions के मुताबिक, 65% यात्री हॉरर, गॉथिक माहौल और पैरानॉर्मल अनुभवों में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं 48% लोग दूसरी दुनिया से जुड़ने जैसे अनुभवों के लिए भी उत्सुक हैं। ऐसे में पुराने महल, कथित हॉन्टेट होटल और रात में होने वाले घोस्ट टूर आकर्षण बन सकते हैं।

2. ब्रेकअप नहीं, पहाड़ों पर होगी रिश्तों की बातचीत (Breakup Hikes)

अब कपल्स के लिए रोमांटिक डिनर ही रिश्ते की परेशानियां सुलझाने का एकमात्र तरीका नहीं रहेगा। 'ट्रेलसाइड थेरेपी' नाम का यह ट्रेंड कपल्स को पहाड़ों पर ट्रेक करते हुए जरूरी बातचीत करने का मौका देता है। मोबाइल, ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों से दूर पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से सुन सकते हैं।

3. लग्जरी होटल छोड़ गॉथिक होटल में रुकेंगे लोग (Gothic Hotels)

चमकदार और मिनिमल होटल के बजाय अब कुछ यात्रियों को पुराने जमाने की रहस्यमयी इमारतें पसंद आ सकती हैं। ऊंची छतें, विंटेज फर्नीचर, भारी पर्दे और हल्की रोशनी वाले कमरे इस ट्रेंड की पहचान होंगे।

4. अनजान लोगों के साथ ट्रेवल (Hobby Holidays)

अनजान लोगों के साथ छुट्टियां मनाने के ट्रेंड को Hobby Hubs कहा जाता है। जिसमें लोग अनजान ग्रूप्स में ट्रेवल करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 68% यात्री 2027 में हॉबी आधारित ट्रिप करने की संभावना रखते हैं।

5. सुकून वाली नींद के लिए ट्रिप (Sleep Tourism)

छुट्टियों में सुबह जल्दी उठकर घूमने की जगह अगर आप देर तक सोना पसंद करते हैं, तो स्लीप टूरिज्म आपके लिए है। इस ट्रेंड में लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करेंगे, जहां अच्छी नींद और आराम को प्राथमिकता दी जाती है। खास बिस्तर, शांत कमरे, रिलैक्सेशन सुविधाएं और स्लीप वेलनेस प्रोग्राम इस तरह की छुट्टियों का हिस्सा हो सकते हैं।

6. बचपन जैसी ट्रिप (Childhood Rewind Holidays)

बड़े होने के बाद अक्सर जिंदगी जिम्मेदारियों और काम के बीच सिमट जाती है। ऐसे में 2027 में लोग बचपन जैसी बेफिक्री वापस पाने के लिए छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। इसमें एम्यूजमेंट पार्क जाना, खिलौनों और गेम्स के साथ समय बिताना और बिना किसी प्लानिंग के मस्ती करना शामिल है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article