यात्रा

Train Tourism India: कम बजट और आरामदायक यात्रा, 3 बेस्ट ट्रेन डेस्टिनेशन, बिना झंझट करें ट्रैवल

Train Tourism India: भारत में ट्रेन से यात्रा करना लोगों की पहली पसंद है। आरामदायक सफर, कम खर्च और देश के खूबसूरत नजारों को देखते हुए ट्रेन जर्नी एक यादगार अनुभव देती है।

Image

कम बजट और आरामदायक यात्रा (फोटो: Canva)

Train Tourism India: आज भी ट्रेन यात्रा सबसे भरोसेमंद और मजेदार ट्रैवल ऑप्शन मानी जाती है। आज हम आपको जिन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं उन 3 शहरों तक ट्रेन से पहुंचना आसान है। इस यात्रा की सबसे आकर्षक बात ये है कि सफर के दौरान भारत की असली झलक भी आपको देखने को मिल जाएगी।

जयपुर, राजस्थान

जयपुर, जिसे 'पिंक सिटी' के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे आकर्षक शहरों में से एक है। दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता से यहां पहुंचना बहुत आसान है, क्योंकि इसकी रेल कनेक्टिविटी बेहतरीन है। शताब्दी और डबल डेकर ट्रेनें दिल्ली से जयपुर तक की यात्रा और भी ज्यादा आरामदायक बनाती हैं। हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। बजट ट्रिप के लिए भी जयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है जहां आपको कम बजट में स्टे ऑपशन मिल जाते हैं। इसके अलावा खाने-पीने पर भी ज्यादा खर्च नहीं होता है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, जिसे काशी भी कहा जाता है, भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह आध्यात्मिक यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है। यहां की ट्रेन सेवाएं इसे देश के लगभग हर कोने से जोड़ती हैं। वाराणसी के घाट रेलवे स्टेशन से निकटता के कारण आसानी से पहुंचा जा सकता है। गंगा आरती और व्यस्त गलियां इस शहर की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं। यदि आप इंटरैक्टिव और गहन यात्रा अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं तो वाराणसी आपके लिए सही जगह है।

अमृतसर, पंजाब

दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ से नियमित ट्रेन सेवाएं अमृतसर के लिए चलती हैं। यहां का मुख्य आकर्षण स्वर्ण मंदिर है, जो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारों में से एक है। जालियावाला बाग और वाघा बॉर्डर भी यहां के प्रमुख स्थल हैं। अमृतसर की बाजारें अपनी कढ़ाई के लिए प्रसिद्ध हैं, और यह जगह पंजाबी संस्कृति के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है। यहां की यात्रा ना केवल सांस्कृतिक बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभदायक है।

इन तीनों जगहों पर घूमना ना केवल आरामदायक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और धरोहर को करीब से जानने का भी आपको मौका देती हैं। ट्रेन यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर रेल कनेक्टिविटी इसे एक आकर्षक विकल्प बना रही हैं जिससे लोग अब इन जगहों पर आसानी से पहुंच रहे हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article