यात्रा

5 हजार रुपये के बजट में लें रोमांच का मजा, भारत की इन एडवेंचर एक्टिविटीज से बनेगा सफर यादगार

Best Adventure Activities in India: रोमांच के शौकीन है और बजट में कोई बढ़िया सी एडवेंचर एक्टिविटी करनी है, तो आपको भारत में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। देखें 5 हजार के बजट में बेस्ट एडवेंचर एक्टिविटीज कौनसी है।

Image

Adventure Activities in india under 5k budget

Best Adventure Activities in India: क्या आपके मन में भी कभी पहाड़ों चढ़ने, तेज बहती नदी में राफ्टिंग करने या खुले आसमान के नीचे रात बिताने का ख्याल आया है? लेकिन जैसे ही घूमने का बजट बनाते हैं, खर्चों की लंबी लिस्ट देखकर सारी प्लानिंग ठंडे बस्ते में चली जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब थोड़ा हिसाब बदलने का वक्त है। एडवेंचर का मजा लेने के लिए हजारों रुपये सिर्फ एक एक्टिविटी पर उड़ाना जरूरी नहीं है।

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पांच हजार रुपये के बजट में भी रोमांचक अनुभव लिया जा सकता है। बस इसके लिए आपको सही डेस्टिनेशन चुनने और प्लानिंग करने की जरूरत है। रोमांच लवर्स नोट करें 5 हजार के बजट में बेस्ट एडवेंचर एक्टिविटीज कौनसी है।

1. ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग

बजट: लगभग 1,000 से 2,500 रुपये

अगर पानी की तेज लहरें आपको उत्साहित करती हैं, तो ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग एक शानदार विकल्प हो सकती है। गंगा की लहरों के बीच राफ्ट चलाना, दोस्तों के साथ एडवेंचर का मजा लेना, ठंडे पानी की छींटें महसूस करना अपने आप में अलग अनुभव है। हालांकि राफ्टिंग की कीमत दूरी, मौसम और ऑपरेटर के अनुसार बदलती है। लेकिन आमतौर पर 600 से लेकर 2500 रुपयो के बीच में राफ्टिंग हो जाएगी।

2. हिमाचल में ट्रेकिंग

बजट: लगभग 5,000 रुपये

पहाड़ों की शांति और खूबसूरत नजारे पसंद हैं, तो हिमाचल प्रदेश के छोटे ट्रेक आपके लिए अच्छे रहेंगे। त्रिउंड, खीरगंगा, अली बेदनी बुग्याल जैसे लोकप्रिय ट्रैक्स पर चलते हुए बादलों, जंगलों और पहाड़ी दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप पास के शहर से यात्रा करें और जरूरी सामान साथ रखें, तो खर्च कम हो सकता है।

3. कैंपिंग

बजट: लगभग 7,00 से 3,000 रुपये

कभी मोबाइल की स्क्रीन से नजर हटाकर तारों को देखने का मन किया है? कैंपिंग आपको यही मौका देती है। उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ पर्यटन क्षेत्रों में कैंपिंग के विकल्प मिलते हैं। टेंट में रात बिताना, अलाव के पास बैठना और सुबह पहाड़ों के बीच सनराइज देखना सफर को खास बना सकता है। ऋषिकेश जैसी जगहों पर आप 700 से लेकर 3000 तक की कीमत में कैंपिंग कर सकते हैं।

4. पैराग्लाइंग

बजट : 1300 से 4500 रुपये

मनाली, बीर, ऋषिकेश, सोहना, पंचगनी, नंदी हिल्स, गंगटोक तो नैनिताल जैसी जगहों पर आप हवा में पंछियों की तरह उड़ने का शानदार अनुभव कर सकते हैं।

5. जिपलाइनिंग का रोमांच

बजट: लगभग 800 से 3,800 रुपये

अगर ऊंचाई से नीचे फैले नजारों को देखना चाहते हैं, तो जिपलाइनिंग आजमा सकते हैं। भारत में आप मसूरी, धनौल्टी, कानातल, लोनावला, ऋषिकेश, वायनाड, कुर्ग, नीमराना किला आदि जैसी जगहों पर जिपलाइनिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

जरुर ही आप ये सारी एडवेंचर एक्टिविटीज भारत में रहकर बजट में एक्सपेरियंस कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article