यात्रा

फेस्टिवल टूरिज्म क्या होती है, भारत में क्यों तेजी से फैल रहा ये ट्रेंड

Festival Tourism Trend in India: फेस्टिवल टूरिज्म में लोग त्योहारों, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों का अनुभव लेने के लिए यात्रा करते हैं। जानिए भारत में यह ट्रेंड क्यों लोकप्रिय हो रहा है, कौन-सी जगहें खास हैं।

Image

Festival Tourism, फेस्टिवल टूरिज्म

Festival Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोग अब केवल पहाड़, समुद्र या ऐतिहासिक इमारतें देखने के लिए यात्रा नहीं करते, बल्कि त्योहारों का हिस्सा बनने के लिए भी दूर-दराज के शहरों तक पहुंचते हैं। कोई दुर्गा पूजा की रौनक देखने कोलकाता पहुंचता है, तो कोई दिवाली की रोशनी देखने अयोध्या जाता है। कुछ लोग कच्छ के रण उत्सव का हिस्सा बनते हैं, तो कुछ पुष्कर मेले की रंगीन दुनिया देखना चाहते हैं।

    इस तरह त्योहार के बहाने किसी नई जगह को जानना ही फेस्टिवल टूरिज्म कहलाता है। भारत में इस ट्रेंड की खास बात यह है कि यहां हर त्योहार का रंग अलग है। कहीं लोकगीत सुनने को मिलते हैं, तो कहीं खास पकवान और पारंपरिक सजावट तो संस्कृति देखने को मिलती है। यानी एक छोटी सी यात्रा भी आपको नई यादें, अनुभव और भारत के त्योहारों के और करीब ले जा सकती है।

    फेस्टिवल टूरिज्म क्या होता है?

    फेस्टिवल टूरिज्म का सीधा सा मतलब है किसी त्योहार, मेले या खास आयोजन को देखने और उसमें शामिल होने के लिए यात्रा करना। हर साल दिवाली पर लाखों लोग अयोध्या का दीपोत्सव देखने जाते हैं। वहीं देव दीपावली पर वाराणसी की गलियों में सैंकड़ों लोग देखने को मिलते हैं, नवरात्रि में गुजरात के शहरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इसी तरह कई हिमाचल, उत्तराखंड आदि देश के कई हिस्सों में भी कई ऐसे फेस्टिवल्स होते हैं, जिनको करीब से अनुभव करने के लिए कई लोग ट्रेवल करना पसंद करते हैं।

    भारत में क्यों बढ़ रहा है फेस्टिवल टूरिज्म?

    1. त्योहारों की अलग-अलग रौनक

    भारत में हर त्योहार का अपना अंदाज है। कहीं रंगों से गलियां सजती हैं, तो कहीं रोशनी और फूलों से पूरा शहर खूबसूरत दिखाई देता है। लोग इन नजारों को अपनी आंखों से देखने के लिए यात्रा करते हैं।

    2. सोशल मीडिया

    आज लोग सोशल मीडिया पर त्योहारों की तस्वीरें और वीडियो देखते हैं। खूबसूरत पंडाल, रोशनी से सजे बाजार और रंगीन मेले देखकर उनके मन में भी वहां जाने की इच्छा होती है।

    3. घूमने के साथ कुछ नया सीखने का मौका

    त्योहारों के दौरान लोग स्थानीय खाना चख सकते हैं, पारंपरिक कपड़े देख सकते हैं और लोककला के बारे में जान सकते हैं। इस तरह यात्रा सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रहती।

    भारत में फेस्टिवल टूरिज्म के लिए 5 खास जगहें

    कोलकाता: दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल और रौनक देखने के लिए।

    अयोध्या: दीपोत्सव के दौरान सजी रोशनी और उत्सवी माहौल के लिए।

    पुष्कर: पारंपरिक मेले और रंगीन बाजारों का अनुभव लेने के लिए।

    अहमदाबाद: नवरात्रि और डांडिया की धूम

    महाराष्ट्र: गणेशोत्सव की सजावट और उत्सव का माहौल महसूस करने के लिए।

    सांगला : हिमाचल प्रदेश की किन्नोर घाटी के सांगला की होली बहुत फेमस है।

    ब्रज : मथुरा, वृंदावन, बरसाना में ब्रज की होली बहुत मशहूर है। यहां लोग लठमार, लड्डू मार, फूलों की होली सब कुछ अनुभव करने आते हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article