यात्रा

वायनाड: प्रकृति की गोद में कर आएं एक शांत सफर, मोबाइल से दूर यहां मिलेगा सुकून

Peaceful Vacation Spots: शहर की भागम-भाग से दूर 2 पल अगर आप शांति और सुकून से बिताना चाहते हैं तो इस बार आप वायनाड की यात्रा कर सकते हैं। शातिं की तलाश में और मोबाइल से दूर अगर आप ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

Image

Wayanad Kerala (photo credit canva)

Hidden Travel Destinations: आज हम आपको बताएंगे केरल के वेस्टर्न घाटों में स्थित एक शांत और ताजगी भरे पर्यटन स्थल वायनाड के बारे में जो अपनी अत्यधिक जैव विविधता, सुखद जलवायु और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। रोजमर्रा की भागदौड़ और शोरगुल से दूर एक राहत देने वाले ठिकाने की अगर आप तलाश में हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट लोकेशन हो सकती है। यहां लोग अपने मोबाइल फोन से दूर होकर सुकून पा सकते हैं।

प्रकृति की गोद में बसा यह स्थान डिजिटल डिटॉक्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह स्थान अपने घने हरे-भरे जंगलों, पहाड़ियों और शांत झीलों के लिए फेमस है। वायनाड में पूरे वर्ष सुखद जलवायु बनी रहती है, जिसके कारण यह उन पर्यटकों को आकर्षित करता है जो ठंडे और शांत वातावरण की तलाश में रहते हैं।

इस क्षेत्र में लक्किडी और नीलिमाला जैसे सुंदर व्यूपॉइंट भी हैं, जो पहाड़ियों और घाटियों के शानदार पैनोरमिक दृश्य प्रस्तुत करते हैं। साथ ही, यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के कुछ सबसे मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। आज भी इस क्षेत्र में आजादी की लड़ाई से जुड़ी कई स्मारक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जैसे मनंथवाडी में स्थित पझास्सी राजा समाधि। इसके अलावा, कोझिकोड में स्थित पझास्सी राजा म्यूजियम ऐतिहासिक युग की झलक दिखाता है।

यह स्थान उन यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो डिजिटल डिटॉक्स के साथ-साथ एक सार्थक और ऐतिहासिक अनुभव की तलाश में हैं।यह क्षेत्र कई वन्यजीव अभयारण्यों का आश्रय स्थल है, जिनमें नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व शामिल है, जो दुनिया के सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है।

वायनाड वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी हाथी, बाघ, तेंदुए, हिरण और अनगिनत पक्षियों, सरीसृपों और कीटों की प्रजातियों का घर है, जिससे यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आयोजित होने वाली जीप सफारी के जरिए पर्यटक इन वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। तस्वीरों पर ध्यान देने की बजाय, यह वह मौका होता है जब आप अपने फोन से दूर, बस उस पल को पूरी तरह महसूस कर सकते हैं और प्रकृति के साथ एक गहरा जुड़ाव बना सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article