यात्रा

25 साल पहले कहां शूट हुई थी कभी खुशी कभी गम, लंदन से लेकर ईजिप्ट की इन जगहों पर शाहरुख-काजोल तो अमिताभ-ऋतिक ने की थी शूटिंग

Kabhi Khushi Kabhie Gham Shooting Location: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म कभी खुशी कभी गम को 25 साल पूरे होने वाले हैं। यहां देखें लंदन, ईजिप्ट से लेकर किन जगहों पर K3G शूट हुई थी।

Image

Kabhi Khushi Kabhie Gham Shooting Location, कभी खुशी कभी गम कहां शूट हुई थी

Kabhi Khushi Kabhie Gham Shooting Location: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें देखते हुए कहानी से ज्यादा उनकी दुनिया दिल में बस जाती है। साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर से सजी इस फिल्म ने रिश्तों, प्यार और परिवार की भावनाओं को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती से दिखाया था।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म में दिखाई देने वाला आलीशान रायचंद परिवार का घर असल में कहां था? शाहरुख और काजोल के रोमांटिक गाने 'सूरज हुआ मद्धम' के पीछे कौन-सी जगह थी? फिल्म की शूटिंग सिर्फ मुंबई या भारत में नहीं हुई थी। इसकी कहानी को खास बनाने के लिए ब्रिटेन और मिस्र की शानदार लोकेशन भी चुनी गई थीं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में नजर आने वाली कुछ मशहूर जगहें आज भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। आइए, इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी उन जगहों की सैर करते हैं, जहां बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने यादगार सीन फिल्माए थे।

लंदन और ब्रिटेन की इन जगहों पर हुई थी शूटिंग

1. वाडेसडन मैनर (Waddesdon Manor)

फिल्म में रायचंद परिवार का भव्य घर देखकर अगर आपको लगा था कि यह कोई भारतीय महल है, तो असलियत कुछ और है। इस घर के बाहरी हिस्सों की शूटिंग इंग्लैंड के बकिंघमशायर स्थित वाडेसडन मैनर में हुई थी। इसकी शानदार वास्तुकला ने फिल्म को शाही अंदाज दिया।

2. ब्लेनहिम पैलेस (Blenheim Palace)

फिल्म में पूजा के कॉलेज के रूप में नजर आने वाली यह खूबसूरत जगह ऑक्सफोर्डशायर में है। इसके विशाल मैदान और ऐतिहासिक इमारत फिल्म के विदेशी माहौल को खास बनाते हैं।

3. ब्रिटिश म्यूजियम (British Museum)

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम के ग्रेट कोर्ट में भी फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए थे। इसकी भव्य गोलाकार बनावट पर्दे पर काफी आकर्षक दिखाई देती है।

4. गीजा के पिरामिड (Pyramids of Giza)

फिल्म का गाना 'सूरज हुआ मद्धम' आज भी रोमांटिक गानों की खास सूची में शामिल है। शाहरुख खान और काजोल की शानदार केमिस्ट्री के साथ मिस्र के विशाल पिरामिड इस गाने की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इसकी शूटिंग गीजा के ऐतिहासिक पिरामिडों के बीच हुई थी।

मिस्र के बहारिया इलाके का भी फिल्म की लोकेशन में नाम दर्ज है। रेगिस्तान, सुनहरी रेत और ऐतिहासिक इमारतों ने फिल्म को एक अलग ही दृश्यात्मक पहचान दी।

फिल्म के कई सारे सीन भारत के अलग अलग हिस्सों में भी शूट किए गए हैं। ये खूबसूरत लोकेशन्स और शानदार बैकग्राउंड ने ही इस फिल्म को 25 सालों बाद भी सुपरहिट बनाए रखा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article