Himachal Pradesh Tourism: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कियाग है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, मंदिरों और सर्द मौसम का आनंद लेने के लिए चंडीगढ़, शिमला और मनाली का यह 8 दिन का टूर बेहद शानदार रहने वाला है। इस टूर पैकेज का नाम- SHIMLA MANALI WINTER SPECIAL EX CHENNAI है। इस यात्रा में शहरों की खूबसूरती देखने के साथ-साथ हिमालय के नजारे, स्थानीय बाजार, प्रसिद्ध मंदिर और बर्फीली वादियों के बीच घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी, जहां से धीरे-धीरे पहाड़ों की ओर बढ़ते हुए शिमला और मनाली पहुंचेंगे।
दिन 1: चंडीगढ़ पहुंचने और शहर घूमने का दिन (26 नवंबर)
चेन्नई से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ पहुंचने के बाद दोपहर 1:55 बजे एयरपोर्ट से घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले सुखना लेक पहुंचेंगे, जहां झील के किनारे सुकून भरा समय बिताया जा सकता है। इसके बाद रोज गार्डन और रॉक गार्डन घूमने का मौका मिलेगा। शाम को होटल में चेक-इन कर आराम करेंगे। रात में होटल में डिनर और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
दिन 2: चंडीगढ़ से शिमला का सफर (27 नवंबर)
सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके शिमला के लिए रवाना होंगे। पहाड़ी रास्तों और खूबसूरत नजारों के बीच सफर करते हुए शिमला पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद शाम का समय अपने हिसाब से बिताया जा सकता है। चाहें तो मॉल रोड पर घूमने निकलें, बाजारों में खरीदारी करें या किसी कैफे में बैठकर पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लें। रात में होटल में डिनर और ठहराव रहेगा।
दिन 3: शिमला और कुफरी की सैर (28 नवंबर)
तीसरे दिन सुबह नाश्ता करके शिमला की प्रसिद्ध जगहों को देखने निकलेंगे। इस दौरान कालीबाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर या जाखू मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। रास्ते में लंच अपने खर्च पर होगा। इसके बाद कुफरी, ग्रीन वैली, फन वर्ल्ड और हिमालयन नेचर पार्क घूमने का प्लान है। कुफरी में पहाड़ों के शानदार नजारे और ठंडे मौसम का मजा लेने के बाद वापस शिमला के होटल लौटेंगे। रात का खाना और ठहराव शिमला में ही होगा।
दिन 4: शिमला से मनाली, रास्ते में कुल्लू (29 नवंबर)
सुबह नाश्ते के बाद शिमला से मनाली के लिए प्रस्थान होगा। करीब 250 किलोमीटर का यह सफर लगभग 7 घंटे में पूरा होगा। रास्ते में सुंदरनगर झील, पंडोह डैम, वैष्णो देवी मंदिर और कुल्लू घूमने का मौका मिलेगा। कुल्लू में शॉल फैक्ट्री भी देख सकते हैं, जहां हिमाचली शॉल और स्थानीय उत्पादों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। रास्ते में लंच अपने खर्च पर रहेगा। मनाली पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे और शाम को आराम करेंगे।
दिन 5: मनाली के मंदिर और स्थानीय बाजार (30 नवंबर)
पांचवें दिन मनाली की स्थानीय जगहों की सैर होगी। सुबह हिडिंबा देवी मंदिर, वन विहार, मनु मंदिर, क्लब हाउस और बौद्ध मठों को देखने निकलेंगे। इन जगहों पर मनाली की संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से समझने का मौका मिलेगा। दोपहर का भोजन अपने खर्च पर होगा। इसके बाद तिब्बती बाजार और मनाली मॉल रोड पर घूम सकते हैं। शाम को होटल लौटकर डिनर और रात का आराम रहेगा।
दिन 6: अटल टनल और सोलंग वैली (1 दिसंबर)
मनाली यात्रा का यह दिन सबसे रोमांचक हो सकता है। सुबह नाश्ते के बाद अटल टनल और सोलंग वैली घूमने जाएंगे। अटल टनल से गुजरते हुए आसपास के पहाड़ों और खूबसूरत घाटियों का नजारा देखने को मिलेगा। सोलंग वैली में मौसम अनुकूल होने पर बर्फ, पहाड़ी गतिविधियों और एडवेंचर का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, इस यात्रा की अनुमति स्थानीय प्रशासन और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। लंच अपने खर्च पर होगा। शाम को मनाली लौटकर होटल में डिनर और ठहराव रहेगा।
दिन 7: मनाली से चंडीगढ़ वापसी (2 दिसंबर)
सुबह नाश्ते के बाद मनाली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। करीब 265 किलोमीटर का सफर लगभग 5 घंटे बताया गया है, हालांकि ट्रैफिक और पहाड़ी रास्तों के कारण समय बढ़ सकता है। रास्ते में लंच अपने खर्च पर होगा। चंडीगढ़ पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। शाम को रोज गार्डन, एलांते मॉल, सेक्टर 17 प्लाजा, आर्ट म्यूजियम और मनसा देवी मंदिर घूमने का कार्यक्रम है। रात में होटल में डिनर और ठहराव रहेगा।
दिन 8: चंडीगढ़ से चेन्नई वापसी (3 दिसंबर)
यात्रा के आखिरी दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से सुबह 7:20 बजे चेन्नई की वापसी फ्लाइट पकड़नी होगी। इसके साथ ही चंडीगढ़, शिमला और मनाली की आठ दिनों की खूबसूरत यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस टूर में पहाड़ों, मंदिरों, बाजारों और सर्दियों के मौसम की कई यादें साथ लेकर घर लौटने का मौका मिलेगा।
खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 73,500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 54,800 और 52,000 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड- SMA72 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 9003140682, 8287932121 पर संपर्क कर सकते हैं।
