यात्रा

अक्टूबर में ऐसे बनाएं हफ्ते भर की ट्रिप, सिर्फ 3 दिन की छुट्टी में मिलेगा लंबा ब्रेक, इस वीकेंड की कर लें बुकिंग

अक्टूबर का मौसम घूमने के लिए शानदार रहता है। नवरात्रि और दशहरा के आसपास छुट्टियों को सही तरीके से जोड़कर आप सिर्फ तीन दिन की ऑफिस लीव में लगभग एक हफ्ते की यात्रा कर सकते हैं। जानिए कहां जाएं और कैसे प्लान करें।

Image

October Long Weekend trip

October Long Weekend: अक्टूबर आते ही मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगती है और घूमने का मन अपने आप बनाने लगता है। ऊपर से नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहार छुट्टियों को ट्रिप में बदलने का अच्छा मौका देते हैं। अगर आप ऑफिस की छुट्टियां समझदारी से लगाएं, तो केवल कुछ दिनों की लीव लेकर करीब एक हफ्ते का ब्रेक बनाया जा सकता है।

    मान लीजिए 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेते हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। सोमवार को एक और छुट्टी लेकर मंगलवार को दशहरा की छुट्टी के साथ ब्रेक को और लंबा किया जा सकता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से एक दिन और लीव जोड़कर ट्रिप को आराम से बढ़ाया जा सकता है। यहां पढ़ें नवरात्रि और दशहरा वाले वीकेंड में अपनी ट्रिप कैसे प्लान करें।

    पहले तय करें ट्रिप का मूड

    हफ्ते भर की छुट्टी में सबसे बड़ी गलती हर दिन नई जगह जोड़ना है। बेहतर होगा कि एक क्षेत्र चुनें और उसी को आराम से एक्सप्लोर करें। इससे सफर में समय कम जाएगा और घूमने का मजा ज्यादा आएगा।

    पहाड़ पसंद हैं तो हिमाचल या उत्तराखंड

    अक्टूबर पहाड़ों के लिए बढ़िया समय हो सकता है। मनाली, कसोल, शिमला, धर्मशाला या उत्तराखंड में ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल जैसे विकल्प चुने जा सकते हैं। अगर शांति चाहिए तो लोकप्रिय शहरों के बजाय आसपास के छोटे गांवों या कम भीड़ वाले इलाकों को यात्रा में शामिल करें।

    समुद्र और आराम चाहिए तो गोवा

    अगर आपका आइडिया है कि ऑफिस की भागदौड़ के बाद बस आराम करना है, तो गोवा अच्छा विकल्प हो सकता है। बीच, कैफे और आराम से घूमने के लिए एक हफ्ते का समय पर्याप्त है। चाहें तो नॉर्थ और साउथ गोवा दोनों का संतुलित प्लान बनाया जा सकता है।

    त्योहार का माहौल चाहिए तो गुजरात

    नवरात्रि के दौरान गुजरात का रंग अलग ही नजर आता है। अहमदाबाद, वडोदरा और कच्छ को जोड़कर यात्रा बनाई जा सकती है। गरबा और स्थानीय संस्कृति का अनुभव इस ट्रिप को सामान्य छुट्टी से थोड़ा अलग बना सकता है।

    कम भागदौड़ वाली ट्रिप के लिए राजस्थान

    जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसी जगहों को जोड़कर एक शानदार राजस्थान सर्किट बनाया जा सकता है। किलों, महलों, स्थानीय खाने और बाजारों के साथ यहां परिवार या दोस्तों के साथ कई तरह के अनुभव मिलते हैं।

    दशहरा और नवरात्रि के आसपास यात्रा की मांग बढ़ सकती है। इसलिए ट्रेन या फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की बुकिंग पहले करना बेहतर रहेगा। साथ ही रिफंड और कैंसिलेशन नियम पढ़कर ही भुगतान करें।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article