IRCTC: विशाखापट्टनम से अराकू वैली का शानदार सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने सिर्फ 1 दिन का ये शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'VISAKHAPATNAM-ARAKU RAIL CUM ROAD PACKAGE' है। इस पैकेज में आपको ट्रेन और रोड दोनों से घूमने का मौका मिलेगा।
आपकी यात्रा की शुरुआत होगी विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन से। यहां से आप ट्रेन नंबर 58501 से सुबह 7 बजे अराकू वैली के लिए रवाना होंगे। ट्रेन का सफर काफी खूबसूरत रहेगा क्योंकि रास्ते में आपको पहाड़, हरे-भरे जंगल, सुरंगें और शानदार पुल देखने को मिलेंगे। सुबह करीब 11 बजे अराकू स्टेशन पहुंचने के बाद आपको यहां से पिकअप किया जाएगा। इसके बाद शुरू होगा अराकू घूमने का सफर।
सबसे पहले आपको ट्राइबल म्यूजियम ले जाया जाएगा, जहां आप यहां की जनजातीय संस्कृति और जीवनशैली के बारे में जान सकेंगे। इसके बाद आप पद्मापुरम बॉटनिकल गार्डन घूमेंगे, जहां हरियाली और खूबसूरत पौधों के बीच अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके बाद अराकू में लंच होगा। खाना खाने के बाद सड़क रास्ते से विशाखापट्टनम के लिए वापसी शुरू होगी।
वापसी के दौरान आपको कई खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलेगा। रास्ते में आप अनंतगिरी कॉफी प्लांटेशन, गालिकोंडा व्यू प्वाइंट और मशहूर बोरा गुफाएं देखेंगे। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ी नजारे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। इसके बाद आप शाम तक विशाखापट्टनम पहुंचेंगे और आपको VSKP रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर ड्रॉप कर दिया जाएगा।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
- ट्रेन यात्रा (कम्फर्ट के लिए EC क्लास और स्टैंडर्ड के लिए SL क्लास विकल्प)
- अराकू घूमने के लिए नॉन-एसी ट्रांसपोर्ट
- अराकू से विशाखापट्टनम तक रोड ट्रांसपोर्ट 1 पैक्ड ब्रेकफास्ट
अराकू में 1 लंच
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी
खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल ट्रिप में आपको प्रति व्यक्ति ₹5650 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 3160 और 2330 रुपए तय किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SCBR09 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 9550166168, 9281095837 संपर्क कर सकते हैं।
