यात्रा

IRCTC Ramayana Yatra Package: राम नाम जपते हुए परिवार संग करें अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक की धार्मिक यात्रा, जानें कितना होगा और खर्च कैसे करें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Feb 29, 2024, 11:03 AM IST

IRCTC Ramayana Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन वाले टूर पैकेज में आप अयोध्या, वाराणसी, नाशिक, हंपी, प्रयागराज से लेकर रामेश्वरम मंदिरो के दर्शन कर पाएंगे। 18 दिन वाले इस पैकेज के साथ आप कम खर्च में ही बेहतरीन सफर का आनंद ले सकते हैं। देखें श्री रामायण यात्रा पैकेज की कीमत और बुकिंग कैसे करें।

Image

Irctc shri ramayana yatra package price details read here

IRCTC Ramayana Yatra Package: परिवार संग मार्च में होली के आस पास कोई बहुत ही बढ़िया सी धार्मिक यात्रा करने का मन है। तो भारतीय रेलवे के ये रामायण यात्रा टूर पैकेज की बुकिंग आपके लिए बड़े ही काम ही हो सकती है। इस टूर के तहत आपको ट्रेन के माध्यम से करीब 18 दिनों में अयोध्या, नाशिक से लेकर प्रयागराज और रामेश्वरम तक के मंदिरों में दुर्लभ दर्शन का मौका प्राप्त होगा। इसी बीच होली से लेकर महाशिवरात्रि तक की भी तिथि पड़ रही है, जिसके चलते आपकी यात्रा और सिद्ध साबित हो सकती है।

तो अगर परिवार संग घूमने फिरने का प्लान बना लिया है, तो आईआरसीटीसी के SHRI RAMAYANA YATRA TOUR PACKAGE (CDBG12) की बुकिंग जल्दी से कर लें। 18 दिन और 17 रातों के स्टे वाले इस टूर की शुरुआत 5 मार्च से हो रही है। जिसका माध्यम ट्रेन रहेगा यात्रियों को खास इस टूर के लिए 'भारत गौरव डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से सफर करने का मौका मिलेगा। और सफर के लिए आप ट्रेन में बोर्डिंग अलिगढ़, दिल्ली, सफदरगंज, इटावा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और टुंडला से कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी रामायण यात्रा पैकेज डिटेल्स

5 मार्च से शुरु होने वाली इस आईआरसीटीसी की रामायण यात्रा में यात्रियों को रामायण में बताए गए प्रमुख स्थानों पर विजिट करने का मौका मिलेगा। रामायण यात्रा में अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढी, बक्सर, वारणसी, सीता समाहित स्थल, प्रयागराज, श्रिंगवरपुर, चित्रकूट, नाशिक, हंपी, रामेश्वरम, बद्राचलम, नागपुर के मंदिरों में दर्शन करवाए जाएंगे।

खर्च होंगे इतने पैसे

कैटेगरीसिंगल शेयरिंगडबल शेयरिंगट्रिपल शेयरिंग5-11 साल के बच्चे
1 AC कूप-166810 रुपये--
1 AC कैबिन161670 रुपये145745 रुपये143470 रुपये133375 रुपये
2 AC 150625 रुपये134710 रुपये132435 रुपये122340 रुपये
3 AC110430 रुपये96575 रुपये94600 रुपये88450 रुपये
पैकेज के साथ यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ता, लंच और डिनर तक की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article