यात्रा

महाकाल महादर्शन: 6 दिन की दिव्य यात्रा में मिलेगा आध्यात्म और पर्यटन का अनोखा संगम

Mahakal Darshan: महाकाल महादर्शन यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसमें उज्जैन, भोपाल, मांडू और इंदौर की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक सैर आपको करवाई जाएगी।

Image

महाकाल महादर्शन

Mahakal Darshan: कम बजट में अगर उज्जैन की धार्मिक यात्रा करने का आप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने 'MAHAKAL MAHA DARSHAN' नाम से 6 दिन का बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी बुधवार के लिए आप इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शाम 4:30 बजे काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा की शुरुआत होगी। रात ट्रेन में ही बितानी होगी।

दूसरे दिन का प्लान (गुरुवार)

सुबह 8:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां होटल में केवल फ्रेश होने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद भोजेश्वर महादेव मंदिर और ट्राइबल म्यूजियम घूमेंगे। फिर करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर उज्जैन पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद रात यहीं ठहरेंगे।

तीसरा दिन (शुक्रवार) और चौथा दिन (शनिवार) का प्लान

सुबह नाश्ते के बाद पूरे दिन उज्जैन के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, नवग्रह शनि मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, राम घाट और गढ़कालिका मंदिर जैसी प्रमुख जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। रात का ठहराव उज्जैन में ही रहेगा। अगले दिन नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक शहर मांडू के लिए रवाना होंगे। यहां जहाज महल और रानी रूपमती पवेलियन जैसी मशहूर ऐतिहासिक इमारतों को देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा कर इंदौर पहुंचेंगे। रात इंदौर के होटल में बिताएंगे।

पांचवां और छठा दिन (रविवार)

सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद इंदौर के प्रमुख धार्मिक स्थलों खजराना गणेश मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और पितृश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम करीब 8 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा, जहां से रात 8:37 बजे 19301 ट्रेन से काचेगुड़ा के लिए वापसी होगी। रात ट्रेन में ही गुजरेगी। छठे दिन रात करीब 10 बजे काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ यह यात्रा पूरी हो जाएगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

अगर आप 4 से ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो स्लीपर क्लास डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 18310 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 15410 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 11750 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SHR097A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932229 / 8287932228 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article