क्रिकेट

India Playing XI: जीत के बावजूद दूसरे टी20 में टीम इंडिया कर सकती है बदलाव, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है। ये बदलाव गेंदबाजी में हो सकता है। चलिए जानते हैं कि दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Image

मयंक यादव (साभार-X)

India Playing XI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मुकाबले में जीत का खाता खोला। दूसरे मुकाबले में अय्यर की नजर बतौर कप्तान पहले टी20 सीरीज जीतने पर होगी और इसके लिए टीम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले मयंक यादव को दूसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। दो साल बाद टीम में वापसी करते हुए उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले टी20 मैच में मिली सफलता के बावजूद, दूसरे मैच में मयंक का प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्हें इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।

दूसरे मैच में ओपनिंग

सलामी जोड़ी की बात करें तो यहां कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है और वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे। 15 वर्षीय वैभव ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और सीरीज के पहले मैच में 19 गेंदों में 50 रन बनाए। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे और उनके बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे। तिलक वर्मा रिंकू सिंह के साथ फिनिशर की भूमिका निभाते रहेंगे। रिंकू सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है, लेकिन उन्हें सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

ऑलराउंडर

शिवम दुबे टीम में इकलौते ऑलराउंडर होंगे। उन्होंने पहले मैच में चार ओवर गेंदबाजी की और 32 रन दिए। शिवम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

दूसरे मैच में गेंदबाजी

दूसरे मैच में मयंक यादव को आराम दिया जा सकता है। भारत को शनिवार और रविवार लगातार दो मैच खेलने हैं, इसलिए मयंक का लगातार दो दिन खेल पाने की संभावना कम है। उन्हें दूसरे या तीसरे टी20 मैच में आराम दिया जा सकता है। अगर मयंक को आराम दिया जाता है, तो यश ठाकुर को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:-

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, मयंक यादव/यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article