IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। 11 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसका नाम- 'AYODHYA TO ANKORWAT MANDIR (CAMBODIA)- VIETNAM WITH CRUISE (HANOI & DA NANG)' है। इस पैकेज के तहत आपको कंबोडिया और वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। दुनिया भर के पर्यटक इन देशों की प्राचीन हिंदू मंदिरों, खूबसूरत नदियों, ऐतिहासिक इमारतों, बौद्ध मठों और अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए यहां आते हैं।
दिन 1: 16 सितंबर 2026 (लखनऊ से कोलकाता होते हुए सिएम रीप कंबोडिया)
यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगली फ्लाइट से कंबोडिया के सिएम रीप के लिए रवाना होंगे।
दिन 2: 17 सितंबर 2026 (सिएम रीप-फ्लोटिंग विलेज-सिएम रीप)
सुबह सिएम रीप एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे और थोड़ा आराम करेंगे। इसके बाद लंच के बाद कंबोडिया के मशहूर फ्लोटिंग विलेज (तैरते हुए गांव) घूमने जाएंगे। यहां आप टोनले सैप झील के किनारे रहने वाले लोगों की जिंदगी को करीब से देख पाएंगे। नाव की सवारी करते हुए गांव और लोकल मार्केट का अनुभव मिलेगा। शाम को इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर के बाद होटल में रुकेंगे।
दिन 3: 18 सितंबर 2026 (अंगकोरवाट मंदिर दर्शन)
नाश्ते के बाद दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर देखने जाएंगे। यह मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला और इतिहास के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके बाद लंच करेंगे और फिर अंगकोर थॉम और बेयोन मंदिर जाएंगे। शाम को डिनर के बाद होटल में रुकेंगे।
दिन 4: 19 सितंबर 2026 (सिएम रीप से हनोई-वियतनाम)
नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद वट थमे (किलिंग फील्ड) घूमने जाएंगे, जहां कंबोडिया के इतिहास से जुड़ी कई बातें जानने को मिलेंगी। फिर रॉयल पैलेस देखेंगे और लंच के बाद एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। शाम की फ्लाइट से वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचेंगे। होटल में रात का ठहराव होगा।
दिन 5: 20 सितंबर 2026 (हनोई सिटी टूर)
नाश्ते के बाद हनोई शहर घूमने निकलेंगे। इस दौरान आप देखेंगे: टेंपल ऑफ लिटरेचर (वियतनाम की पहली यूनिवर्सिटी), न्गोक सोन मंदिर
होअन कीम झील, हनोई ओल्ड क्वार्टर, इलेक्ट्रिक कार से लोकल लाइफ का अनुभव, ट्रान क्वोक पगोडा, वेस्ट लेक, हो ची मिन्ह का पुराना निवास, वन पिलर पगोडा। इसके बाद लोकल मार्केट और शॉपिंग का समय मिलेगा। रात को इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर और होटल में रुकेंगे।
दिन 6: 21 सितंबर 2026 (हनोई-हा लॉन्ग बे क्रूज)
नाश्ते के बाद होटल से निकलकर वियतनाम के मशहूर हा लॉन्ग बे के लिए रवाना होंगे। यहां आपको शानदार क्रूज का अनुभव मिलेगा। क्रूज पर- खूबसूरत समुद्री नजारों का आनंद, कयाकिंग, तैराकी और रिलैक्स टाइम, सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा, रात का डिनर क्रूज पर रहेगा।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Kailash Mansarovar Yatra: शिव भक्तों का सफर शुरू
आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। इस पैकेज का कोड- NLO50 है। आप इन नंबरों पर- 8287930902, 8287930922 संपर्क भी कर सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - तिरुपति से कोल्हापुर तक दिव्य मंदिरों का सफर, जानिए IRCTC टूर प्लान
खर्चे से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 170500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 159000 और 144000 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 110000 है।
