Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time Today Live, छठ पूजा 2026 अर्घ्य देने का समय, Bihar Sunset Time Today: छठ महापर्व का आज 15 नवंबर 2026 को तीसरा दिन है। आज शाम को बिहार के सभी जिलों में व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए सुबह से ही छठ घाटों पर तैयारियां चल रही हैं। कोई बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल और फल सजा रहा है, तो कोई घाट पर पहुंचकर पूजा की व्यवस्था कर रहा है। छठ पूजा में सूर्यास्त का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
बिहार के अलग-अलग जिलों में सूर्यास्त के समय में अंतर रहेगा। किशनगंज में सबसे पहले शाम 4 बजकर 49 मिनट पर सूर्यास्त होगा, जबकि कैमूर यानी भभुआ में सबसे आखिर में शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव अस्त होंगे। राजधानी पटना में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 1 मिनट पर होगा। यहां जानिए बिहार के सभी 38 जिलों में आज सूर्यास्त कितने बजे होगा और संध्या अर्घ्य का समय क्या रहेगा।
बिहार के 38 जिलों में आज सूर्यास्त का समय (15 नवंबर 2026)
छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए अपने जिले का सूर्यास्त समय यहां देखें।
बिहार के सभी जिलों में सूर्यास्त की टाइमिंग
- पटना: शाम 5:01 बजे
- गया: शाम 5:03 बजे
- भागलपुर: शाम 4:54 बजे
- पूर्णिया: शाम 4:51 बजे
- पश्चिम चंपारण: शाम 5:01 बजे
- मुजफ्फरपुर: शाम 4:59 बजे
- सारण: शाम 5:02 बजे
- दरभंगा: शाम 4:57 बजे
- सुपौल: शाम 4:54 बजे
- अररिया: शाम 4:51 बजे
- रोहतास: शाम 5:06 बजे
- मधुबनी: शाम 4:56 बजे
- पूर्वी चंपारण: शाम 5:00 बजे
- शेखपुरा: शाम 4:58 बजे
- गोपालगंज: शाम 5:02 बजे
- जमुई: शाम 4:58 बजे
- बक्सर: शाम 5:06 बजे
- शिवहर: शाम 4:59 बजे
- भोजपुर: शाम 5:03 बजे
- समस्तीपुर: शाम 4:58 बजे
- वैशाली: शाम 5:00 बजे
- सीतामढ़ी: शाम 4:58 बजे
- औरंगाबाद: शाम 5:06 बजे
- बेगूसराय: शाम 4:57 बजे
- खगड़िया: शाम 4:55 बजे
- बांका: शाम 4:55 बजे
- कटिहार: शाम 4:51 बजे
- नवादा: शाम 5:01 बजे
- कैमूर (भभुआ): शाम 5:08 बजे
- किशनगंज: शाम 4:49 बजे
- सिवान: शाम 5:03 बजे
- लखीसराय: शाम 4:58 बजे
- जहानाबाद: शाम 5:02 बजे
- अरवल: शाम 5:03 बजे
- मधेपुरा: शाम 4:54 बजे
- सहरसा: शाम 4:55 बजे
- मुंगेर: शाम 4:56 बजे
- नालंदा: शाम 5:00 बजे
बिहार में सबसे पहले और सबसे आखिर में कहां डूबेंगे सूर्य देव
बिहार के जिलों में भौगोलिक स्थिति के कारण सूर्यास्त के समय में अंतर देखने को मिलेगा। किशनगंज में आज सबसे पहले शाम 4 बजकर 49 मिनट पर सूर्यास्त होगा। इसके बाद पूर्णिया, अररिया और कटिहार में शाम 4 बजकर 51 मिनट पर सूर्य देव अस्त होंगे। वहीं, कैमूर जिले के भभुआ में सबसे आखिर में शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सूर्यास्त होगा। रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद में भी शाम 5 बजकर 6 मिनट पर सूर्यास्त का समय है। पटना में शाम 5 बजकर 1 मिनट पर व्रती संध्या अर्घ्य देंगे।
छठ पूजा पर आज कैसे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य
छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती शाम को नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के घाटों पर पहुंचते हैं। पूजा के लिए बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल, गन्ना और मौसमी फल सजाए जाते हैं। सूर्यास्त के समय व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा का यह व्रत करीब 36 घंटे तक निर्जला रखा जाता है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हैं। संध्या अर्घ्य के बाद अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
कल कितने बजे होगा सूर्योदय?
16 नवंबर 2026 को छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसे उषा अर्घ्य कहते हैं। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे और अपना निर्जला व्रत खोलेंगे।
