यात्रा

IRCTC: तिरुपति से कोल्हापुर तक दिव्य मंदिरों का सफर, जानिए पूरा टूर प्लान

IRCTC: दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थों का शानदार सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भक्ति और आस्था से भरी ये ट्रिप 6 दिन की रहने वाली है।

Image

दिव्य मंदिरों का सफर (फोटो: AI)

IRCTC: दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थों का शानदार सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसका नाम- TIRUPATI WITH KOLHAPUR MAHALAXMI है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी बुधवार के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

दिन 1: LTT-रेनिगुंटा

LTT स्टेशन से ट्रेन नंबर 12163 (LTT–MAS Express) शाम 18:45 बजे रवाना होगी। पूरी रात ट्रेन में सफर रहेगा।

दिन 2: रेनिगुंटा / तिरुपति

दोपहर 13:33 बजे रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे (ट्रेन के तय समय के अनुसार)। यहां से सड़क मार्ग से होटल जाएंगे और चेक-इन करेंगे।

इसके बाद तिरुमला जाएंगे जहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करेंगे और साथ में तिरुचानुर पद्मावती मंदिर भी जाएंगे। शाम को वापस होटल लौटकर डिनर करेंगे और तिरुपति में रात का ठहराव होगा।

दिन 3: तिरुपति-रेनिगुंटा

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और श्री कालहस्ती मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन पहुंचकर रात 21:30 बजे ट्रेन नंबर 17415 पकड़ेंगे जो कोल्हापुर जाएगी। पूरी रात ट्रेन यात्रा रहेगी। (डिनर अपने खर्च पर होगा)

दिन 4: रेनिगुंटा-कोल्हापुर

दोपहर 16:45 बजे कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से खुद ही होटल जाएंगे (स्टेशन से होटल लगभग 1 किमी दूर है)। ताजा होकर श्री महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे (होटल से मंदिर लगभग 2 किमी है)। दर्शन के बाद वापस होटल आएंगे, रात का खाना और कोल्हापुर में रात्रि विश्राम।

दिन 5: कोल्हापुर-मुंबई

नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और कोल्हापुर की स्थानीय सैर करेंगे। यात्रा में ज्योतिबा मंदिर, न्यू पैलेस म्यूजियम और कनरी मठ के दर्शन शामिल होंगे। इसके बाद शाम को C SHAHUMHARAJ T (KOP) रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन नंबर 17412 (महालक्ष्मी एक्सप्रेस) रात 20:50 बजे पकड़ेंगे। अगले दिन सुबह 07:25 बजे CSMT स्टेशन पहुंचेंगे। यहीं पर यात्रा समाप्त हो जाएगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹26,300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹15,100 और ₹11,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹10,400 है।

इस पैकेज का कोड WMR129 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर- 8287931886 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article