ICSI CSEET Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को इंतजार खत्म हो गया है। संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आज रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि संस्थान द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। ICSI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर CSEET परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम एक पोस्ट के माध्यम से जारी किए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि वह अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल और नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
कब आयोजित की गई थी परीक्षा
आईसीएसआई द्वारा सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा का आयोजन 1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को किया गया था। परीक्षा के 40 दिन बाद एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 Session 1 Registration के लिए 7 दिन बाकी
कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड
स्टेप 1 - रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार icsi.edu पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए एग्जामिनेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - वहां दिए गए ICSE CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - नए खुले पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 5 - अब आपके सामने आपके नतीजे आ जाएंगे।
स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 16 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? छुट्टियों को लेकर क्या हैं अपडेट
ICSI CSEET अक्टूबर परीक्षा में किसने किया टॉप
ICSI द्वारा जारी टॉपर लिस्ट के अनुसार बात करें तो इस परीक्षा में AIR 1 नवी मुंबई, महाराष्ट्र की भक्ति संजय शाह, AIR 2 भोपाल, मध्य प्रदेश के अभिमन्यु सिंह राजपूत और AIR 3 नागपुर महाराष्ट्र की मंजिरी जोशी ने प्राप्त की है।
