यात्रा

बारिश में lohagad Fort पर ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान, तो पहले ही जान लें खास बातें, ऐसे करें ट्रेक की प्लानिंग

मानसून में लोहागढ़ फोर्ट की ट्रेकिंग बेहद खूबसूरत अनुभव देती है, लेकिन सुरक्षा सबसे जरूरी है। सही समय, मजबूत जूते, मौसम की जानकारी और जरूरी सामान के साथ जाएं, ताकि आपकी ट्रेकिंग यादगार और आरामदायक बनी रहे।

Image

Lohagarh Fort Trek

बारिश में लोहागढ़ फोर्ट की हरियाली और बादलों से घिरी पहाड़ियां ट्रेकिंग का शानदार अनुभव देती हैं। लेकिन मानसून में फिसलन, तेज हवा और बदलता मौसम ट्रेक को चुनौतीपूर्ण भी बना सकता है। इसलिए अगर आप महाराष्ट्र के इस ऐतिहासिक किले की ट्रेकिंग का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी तैयारियां पहले से कर लेना बेहतर रहेगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Kailash Mansarovar Yatra: शिव भक्तों का सफर शुरू

लोहागढ़ फोर्ट का ट्रेक बारिश के मौसम में ट्रेकिंग लवर्स के लिए जन्नत माना जाता है। हालांकि ट्रेक की प्लानिंग सही से करना जरूरी है। अगर आप भी लोहागढ़ फोर्ट ट्रेक पर जाना चाहते हैं, तो सही समय, सही जूते और मौसम की जानकारी आपकी ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकती है। देखें बारिश के मौसम में लोहागढ़ फोर्ट ट्रेक पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Lohagad Fort Trek

सुबह जल्दी शुरू करें ट्रेक

मानसून में दोपहर बाद बारिश तेज हो सकती है। इसलिए सुबह जल्दी ट्रेक शुरू करें ताकि आराम से ऊपर पहुंचकर समय पर वापस लौट सकें।

अच्छे ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज पहनें

बारिश के दौरान रास्ते पर काई और कीचड़ जमा हो जाता है। मजबूत ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज फिसलने का खतरा काफी कम कर देते हैं।

हल्का और जरूरी सामान ही रखें

पीठ पर हल्का बैग रखें। उसमें रेनकोट, पानी की बोतल, कुछ स्नैक्स, फर्स्ट एड किट, टॉर्च और मोबाइल के लिए वॉटरप्रूफ कवर जरूर रखें।

मौसम का अपडेट जरूर देखें

ट्रेक पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देख लें। यदि भारी बारिश या तेज हवा की चेतावनी हो, तो ट्रिप को आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

फिसलन वाली जगहों पर सावधानी रखें

किले की सीढ़ियां और पत्थर बारिश में बेहद चिकने हो जाते हैं। जल्दबाजी न करें और जहां जरूरत हो वहां रेलिंग या चट्टानों का सहारा लेकर चलें।

ग्रुप में ट्रेक करना बेहतर है

अगर पहली बार लोहागढ़ फोर्ट जा रहे हैं, तो अकेले जाने के बजाय दोस्तों या किसी ट्रेकिंग ग्रुप के साथ जाएं। इससे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सकती है।

लोहागढ़ फोर्ट की चढ़ाई आना जाना मिलाकर करीब 5-6 किलोमीटर है। इसको पूरा करने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं, ट्रेक के दौरान हरे-भरे पहाड़, बादलों से ढकी घाटियां, छोटे झरने और ऊपर से दिखने वाला शानदार नजारा मानसून में बेहद खूबसूरत लगता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article