यात्रा

Honeymoon destination in Dec: मिसेज संग दिसंबर की ठंड होगी और रोमांटिक, देखें हनीमून की लवली डेस्टिनेशन्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Aug 28, 2023, 10:12 AM IST

Honeymoon destinations in India (दिसंबर के लिए हनीमून डेस्टिनेशन): घूमने-फिरने के शौकीन कपल्स के लिए हनीमून वाला दौर बहुत ही प्यारा होता है। अगर आप भी दिसंबर में पत्नी संग किसी प्यारी सी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो भारत में ही आपको जंगल से लेकर समुद्र रेगिस्तान तक के शानदार नजारे देखने को मिल सकते हैं। देखें बजट में हनीमून मनाने के लिए मनाली से मेघालय तक की डेस्टिनेशन्स।

Image

Honeymoon destinations in India for december romantic couple trip manali uttarakhand kerala must visit places

Romantic honeymoon destinations for December: शादी के बाद वाला हनीमून पीरियड हर कपल के लिए ही बहुत प्यारा होता है, इस दौरान घूमने-फिरने का मजा भी कुछ दुगना ही होता है। पत्नी संग अगर आप भी शादी के बाद बेहतरीन क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो बढ़िया सी रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग कर लीजिए। भारत में ही आप बजट में रहकर विदेश जैसे हसीन नजारे देख सकते हैं। वहीं अगर आप दिसंबर की ठंड का मजा प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं, तो समुद्र से लेकर रेगिस्तान की हवाएं आपके लिए गजब होंगी। देखें दिसंबर में रोमांटिक हनीमून मनाने के लिए देश की बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स

Honeymoon places in India for December

मेघालय

Meghalaya

Meghalaya

रोमांटिक हनीमून पर जाना है, तो पत्नी को मेघालय की वादियों में जरूर घूमा लाएं। मंत्रमुग्ध करने वाले झरने, धुआं-धुआं करता आसमान बेशक ही आपके प्यार भरे सफर को और खास बना देगा। इसी के साथ साथ आप मेघालय में बहुत अनोखा अनुभव कर सकते हैं।

मनाली

Manali

Manali

दिसंबर के महीने में बर्फ से लदे पहाड़ों का हसीन नजारा देखने का मन है। तो हनीमून के लिए मनाली से बेहतर क्या हो सकता है, मनाली में आप रोमांटिक पल साथ बिताने के साथ साथ पार्टनर संग रोमांचक ट्रेकिंग, कैम्पिंग, स्नो स्केटिंग का मजा ले सकते हैं।

कश्मीर

Kashmir

Kashmir

धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है, तो बेशक ही वो कश्मीर की वादियों में है। तो पार्टनर संग इस प्यारे समय में जन्नत की सैर करके आना तो बनता ही है। कश्मीर में आप प्रकृति का अनूठा रूप देखने के साथ साथ हाउस बोट में रुक सकते हैं और नदी, पहाड़ों को करीब से देख सकते हैं।

कच्छ

Rann of Kutch

Rann of Kutch

सफेद रेत से ढकी जमीन में ढलते सूरज को देखने का मजा बेशक ही शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। रोमांटिक हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो कच्छ के सफेद रण की सैर एकदम जबरदस्त हो सकती है। आप रण उत्सव का भी मजा ले सकते हैं, वहीं पार्टनर के साथ तो हर ट्रिप का आनंद अनोखा होना ही है।

मुन्नार

Munnar

Munnar

चाय की भीनीं भीनीं महक और हरियाली से ढके पहाड़ों के बीच बैठ पार्टनर संग प्यारा समय बिताना है। तो मुन्नार जाने का प्लान बना लें, यहां आप बजट में रहकर बहुत ही बढ़िया हनीमून मना सकते हैं।

उत्तराखंड

Uttarakhand

Uttarakhand

उत्तराखंड की सैर भी हनीमून के लिए जबरदस्त हो सकती है, आप पार्नटर संग ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, देहरादून की बेहतरीन ट्रिप मार सकते हैं। बेशक ही दिसंबर की ठंड में रोमांस का तड़का लगाना है, तो हनीमून के लिए इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article