यात्रा

हरिद्वार से वाराणसी तक आस्था की धारा, जरूर करें गंगा की पवित्र और आध्यात्मिक यात्रा

Ganga River Spiritual Journey : हरिद्वार से वाराणसी (काशी) तक गंगा का सफर आस्था, संस्कृति और पवित्रता का अद्वितीय उदाहरण है। ऋषिकेश के घाटों पर योग, हरिद्वार में गंगा आरती, प्रयागराज का संगम और वाराणसी के शानदार घाट, गंगा के हर पड़ाव पर आपको आत्मिक शांति का अनुभव होता है। आइए आज हम आपको गंगा की हरिद्वार से वाराणसी तक की पावन यात्रा कराते हैं।

Image

गंगा की अध्यात्मिक यात्रा!

Ganga River Spiritual Journey : भारत में गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, जीवन और भारतीय संस्कृति की धारा है। देश की सीमा में हजारों किलोमीटर का सफर तय करने वाली ये पवित्र नदी उत्तराखंड राज्य में हिमालय से निकलकर उत्तर भारत की विशाल मैदानों में जीवन का अमृत बनकर बहती है। गंगा नदी का वास्तविक रूप हरिद्वार से देखने को मिलता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गंगा नदी का हरिद्वार से वाराणसी तक का इसका सफर कराने जा रहे हैं। आपका यह सफर आध्यात्मिकता और कमाल के अनुभवों से भरा हुआ होगा। तो चलिए चलते हैं मां गंगा के साथ-साथ एक आध्यात्मिक सफर पर...

हरिद्वार

हरिद्वार शहर को गंगा नदी का प्रवेश द्वार माना जाता है। क्योंकि यह वह स्थान है जहां हिमालय की गोद से निकलकर गंगा पहली बार मैदानी इलाके में प्रवेश करती है, और उनका वेग शांत होता है। मां गंगा में दिखने वाला यही बदलाव हरिद्वार को पवित्रता का स्वरूप बना देता है। आप हरिद्वार में हर की पौड़ी की शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा देख सकते हैं।

Haridwar

हरिद्वार

प्रयागराज

गंगा नदी के लिए प्रयागराज एक महत्वपूर्ण साबित होता है। क्योंकि यहां गंगा में यमुना और सरस्वती नदी आकर विलीन हो जाती हैं। यही कारण है कि गंगा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव प्रयागराज है। यह स्थान महाकुंभ का केंद्र है। संगम के तट पर स्नान करना केवल पुण्य ही नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि का भी मार्ग है। कुंभ के समय यहां आपको करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

Prayagraj

प्रयागराज

वाराणसी

वाराणसी या काशी देश ही नहीं दुनिया का सबसे पुराना शहर है। मान्यता है कि इस शहर की स्थापना स्वयं भगवान शिव ने की थी। वाराणसी को मोक्ष का शहर भी कहा गया है। गंगा का आध्यात्मिक सफर वाराणसी में अपने चरम पर पहुंचता है। वाराणसी शहर में गंगा के 80 से अधिक घाट हैं, और हर घाट का अपना इतिहास, अपना महत्व है। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती, मणिकर्णिका घाट की अग्निशाला, अस्सी घाट की सुबह गंगा का अद्भुत नजारा दिखाती है।

Varanasi

वाराणसी

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article