देश

पंजाब में BJP ने कसी कमर,बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी, बीएल संतोष कर रहे मंथन

अपने प्रवास के दौरान बी.एल. संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ जोनल बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Image

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष (फाइल फोटो)

'पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा इस बदलाव को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।' यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कही। वे अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के पहले दिन पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले आज सुबह बी.एल. संतोष का मोहाली एयरपोर्ट पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी सरदार नरेंद्र सिंह रैणा ने उनका स्वागत किया।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर

अपने प्रवास के दौरान बी.एल. संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ जोनल बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रदेश के लोगों तक पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

बी.एल. संतोष ने आज पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की। 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें आयोजित की जाएंगी। अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ एक अलग बैठक भी होगी।

आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और मजबूत करना

इन बैठकों का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करना तथा जमीनी स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और मजबूत करना है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article