DSSSB Exam Schedule 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, विभिन्न पोस्ट कोड के लिए परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से शुरू होंगी और 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने DSSSB की संबंधित भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी ध्यान से देख लेनी चाहिए।
कब से शुरू हो रही परीक्षाएं (DSSSB Exam 2026 Date)
DSSSB की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को कई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। नोटिस में दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी।
21 सितंबर को पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में Assistant Section Officer/Gr-II (GNCTDSS) और Assistant Manager (Air Ticketing) जैसे पद शामिल हैं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी, जबकि तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित की गई है। इन शिफ्ट में संबंधित पोस्ट कोड के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को भी अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा जारी रहेगी। बोर्ड ने पद और पोस्ट कोड के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और शिफ्ट आवंटित की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
कई विभागों के पदों के लिए होगी परीक्षा
DSSSB के इस परीक्षा कार्यक्रम में दिल्ली सरकार और उससे जुड़े विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं। जारी नोटिस में Services, DPCC, DUSIB और DT&TDC जैसे विभागों के पदों का उल्लेख किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल पद के नाम के आधार पर परीक्षा की जानकारी न देखें, बल्कि अपने आवेदन से जुड़े विज्ञापन नंबर और पोस्ट कोड को भी जरूर मिलाएं। जैसे उदाहरण के तौर पर 21 सितंबर की परीक्षा में Assistant Section Officer/Gr-II (GNCTDSS) का पोस्ट कोड 804/26 और Assistant Manager (Air Ticketing) का पोस्ट कोड 05/26 दिया गया है।
इससे परीक्षा की तारीख या शिफ्ट को लेकर किसी तरह की गलती से बचा जा सकता है।
24 अक्टूबर तक चलेंगी परीक्षाएं
बोर्ड के नोटिस में विभिन्न पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं का कार्यक्रम 21 सितंबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक दिया गया है। यानी सभी परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग तारीखों पर संबंधित पदों के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 नौकरियां, शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
