वेब सीरीज

OTT Release 24 - 30 August 2026: Netflix से लेकर प्राइम तक पर गर्दा उड़ाने वाली है ये सीरीज-फिल्में

New OTT Release on Netflix, Amazon Prime, Jio hotstar Zee5, 24-30 August 2026: ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं।

Image

ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में-सीरीज (pic credit-netflix/prime video/instagram)

OTT Release 24 - 30 August 2026: इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स, (Netflix) प्राइम वीडियो (Prime Video), जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर समेत अलग-अलग जॉनर का कंटेंट इस हफ्ते ओटीटी पर देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद खास हो सकती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Vvaan को लेकर आया बड़ा अपडेट, Sidharth Malhotra के फैंस हुए खुश)

Beauty in Black Season 3

टायलर पेरी का लोकप्रिय ड्रामा शो ‘Tyler Perry's Beauty in Black Season 3’ नेटफ्लिक्स पर 27 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रहा है। यह इस रोमांचक सीरीज का तीसरा और आखिरी सीजन होगा। इस सीजन में दर्शकों को किम्मी और बेलारी परिवार की कहानी का अंतिम चैप्टर देखने को मिलेगा।

Babita Singh Reporting

बबीता सिंह रिपोर्टिंग का प्रीमियर 28 अगस्त 2026 को होने जा रहा है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रिलीज के बाद फैंस इसे देख सकेंगे। इसका ट्रेलर देखकर लोग हिल गए थे। फिल्म में हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

Bandar

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे जल्द ही घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे। ये फिल्म जी 5 पर 28 अगस्त को रिलीज होगी।

Part-Timers

पार्ट-टाइमर्स (Part-Timers) एक मजेदार तेलुगु ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है, जो 28 अगस्त 2026 को JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है। इसकी कहानी दो अलग-अलग स्वभाव वाली रूममेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साथ मिलकर अपना स्टार्टअप शुरू करने का बड़ा सपना देखती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह सफर उन्हें सफलता तक पहुंचाता है या फिर उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी करता है।

Chumbak

नेटफ्लिक्स की नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ (Chumbak) 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे लोकप्रिय शो बनाने वाले आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया इस सीरीज को लेकर आए हैं। इसकी कहानी एक शहरी मोहल्ले में रहने वाले पांच पड़ोसी परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बीच होने वाली नोकझोंक, खट्टे-मीठे रिश्ते और मजेदार घटनाएं दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article