यात्रा

IRCTC Tour Package: सपनों की ट्रिप अब संभव, श्रीलंका घूमने का सुनहरा अवसर, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में श्रीलंका घूमने का सुनहरा मौका है। कोलंबो के रंगीन शहर से लेकर नुवारा एलिया की धुंधली पहाड़ियों तक सबकुछ आपको घुमाया जाएगा। रहने से लेकर खाने-पीने तक सबकुछ के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'SHRI RAMAYANA YATRA- SRILANKA EX INDORE' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज को लॉन्च कर दिया है। नेगोंबो-दांबुला-नुवारा एलिया-कैंडी-कोलंबो की यात्रा आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। रामबोडा झरना, हनुमान मंदिर, चाय बागान की मनोरम यात्रा भी पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से निर्धारित उड़ान द्वारा प्रस्थान होगा। दोपहर में कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन। आगमन पर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा स्वागत और अभिवादन, फिर सड़क मार्ग से नेगोम्बो स्थानांतरण होगा। नेगोम्बो के होटल में चेक-इन और रात्रि विश्राम का इंतजाम कर दिया गया है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 97100 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 77000 रुपए और 74900 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 49600 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WBO042 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article