Hidden Wildlife Gems: एडवेंचर के शौकीन हैं और यात्रा के लिए किसी ऐसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं जहां जाकर आप रोम-रोम रोमांच से भर जाए तो ऐसा संभव है। भीड़भाड़ से दूर ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन शानदार ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जो उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। नेपाल सीमा से सटा हुआ पीलीभीत टाइगर रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक रोमांचक विकल्प बनकर उभरा है इस बात को कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
टाइगर की आबादी से लेकर घने जंगल और जैव विविधता के मामले में पीलीभीत टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट को टक्कर देता है। पीलीभीत में 40 से अधिक बाघों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, बाघों और अन्य वन्यजीवों को देखने का रोमांच आप यहां उठा सकते हैं।
जीप सफारी का मजा भी आप यहां ले सकते हैं। शहर की भागम-भाग से दूर यहां का वातावरण शांत और नैसर्गिक है। नेचर वॉक और फोटोग्राफी के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व परफेक्ट लोकेशन है। पीलीभीत जंक्शन (लगभग 10 किमी दूर) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। लखनऊ, बरेली और नैनीताल से इसकी अच्छी कनेक्टिविटी है जिसके चलते आप सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
स्टे को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां रिजर्व के पास ईको-टूरिज्म हट्स, गेस्ट हाउस, और प्राइवेट लॉज उपलब्ध हैं। इसके लिए आप पहले से भी बुकिंग कर सकते हैं।
