यात्रा

एक दिन चार मौसम, हैरान कर देंगी दुनिया की ये 7 डेस्टिनेशंस

Climate Diversity Travel Spots: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो दुनिया की ये 7 डेस्टिनेशंस आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती हैं। यहां एक दिन में चार मौसम देखने को मिल जाएगा।

Image

हैरान कर देंगी दुनिया की ये 7 डेस्टिनेशंस (फोटो: Canva)

Climate Diversity Travel Spots: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो जान लें कि दुनिया के कई टूरिस्ट स्पॉट ऐसे हैं जहां मौसम कभी भी बदल जाता है। कभी धूप तेज लगती है तो कुछ ही देर बाद ठंडी हवा, बारिश या बर्फ तक देखने को मिल जाती है। यही वजह है कि ये 7 जगहें अपने एक ही दिन में चार मौसम वाले अनोखे अनुभव के लिए मशहूर हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

1- लेह-लद्दाख, भारत: इस लिस्ट में नंबर 1 पर लेह-लद्दाख को शामिल किया गया है। यहां मौसम पल भर में बदल जाता है। कभी तेज धूप इतनी गर्म लगती है कि लगता है गर्मी है, और थोड़ी ही देर में तेज ठंडी हवा, बारिश या बर्फबारी का एहसास हो सकता है। यहां एक ही दिन में मौसम कई रंग दिखा देता है।

2- डिकिंग, चीन: चीन के युन्नान प्रांत में स्थित डिकिंग का मौसम भी अलग-अलग हिस्सों में अलग महसूस होता है। नीचे की घाटियों में गर्मी जैसी स्थिति होती है, जंगलों में हल्का ठंडा मौसम, घास के मैदानों में बसंत जैसा माहौल और ऊंचाई पर सर्दियों जैसी ठंड इसे खास ट्रैवल डेस्टिनेश बनाती है।

3- एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड: यहां का मौसम काफी अनप्रेडिक्टेबल रहता है। एडिनबर्ग के बारे में कहा जाता है कि यहां- एक ही दिन में चार मौसम देखने को मिल सकते हैं। कभी तेज बारिश, कभी तेज धूप, कभी ठंडी हवा और कभी घने बादल सब कुछ आपको यहां देखने को मिल सकता है।

4- रेकजाविक, आइसलैंड: यहां घूमने आने वालों को हर तरह के मौसम के लिए तैयार रहना पड़ता है। यहां कुछ ही घंटों में धूप, बारिश, तेज हवा और कभी-कभी बर्फ के फाहे तक देखने को मिल जाते हैं।

5- इंटरलेकन, स्विट्जरलैंड: यह शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां एक ही जगह पर अलग-अलग मौसम का अनुभव होता है। घाटी में मौसम हल्का और बसंत जैसा लगता है, झील के पास गर्मी जैसा फील होता है वहीं ऊंचे पहाड़ों पर सर्दियों जैसी ठंड आपको लग सकती है।

6- माउंट किलिमंजारो, तंजानिया: माउंट किलिमंजारो का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। यहां नीचे के हिस्से में घना जंगल और नमी होती है, बीच में मौसम सूखा और गर्म जैसा लगता है, और जैसे-जैसे ऊपर जाते हैं, ठंड बढ़ती जाती है। सबसे ऊपर तो बर्फीला माहौल देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

7- डेनवर, अमेरिका: डेनवर का मौसम बहुत तेजी से बदलता है। कभी हल्की गर्मी, तो कभी अचानक ठंड तो कुछ ही घंटों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। बता दें कि डेनवर शहर रॉकी पर्वतों के पास और बहुत ऊंचाई पर बसा हुआ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article