पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश के अन्नादातओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों के लिए सरकार की सबसे सफल स्कीम में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस सरकारी स्कीम के तहत किसानों को सरकार की ओर से हर साल 6,000 का वित्तीय लाभ होता है। सरकार की ओर से साल में तीन बार किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी।

अन्नदाता ऑनलाइन https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) पर जाकर ऑफलाइन तरीके से भी किसानों का रजिस्ट्रेशन हो सकता है। किसानों की सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पीएम किसान हेल्पडेस्क नंबर 011-24300606,155261 है। टोल फ्री नंबर 18001155266 है। इसके अलावा अगर आपको योजना से जुड़ी कोई और दुविधा होती है, तो आप pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं।