पीएम किसान की 23वीं किस्त के आने से पहले सरकार की ओर से एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। पीएम किसान के आधिकारिक X हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि कुछ किसानों को पीएम किसान की 23वीं किस्त नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं क्यों?
सरकार की ओर से साफतौर पर कहा गया है कि यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हर हाल में eKYC पूरा करें। साथ ही सरकार ने बैंक अकाउंट से आधार को लिंक करने के लिए भी कहा है।
आपको साफतौर पर बता दें कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको हर हाल ही में फार्मर आईडी बनवानी होगी। इसके लिए बकायदा सरकार की ओर से कैंप भी लगाए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि फार्मर आईडी के बिना पीएम किसान और खाद-बीज से जुड़े कोई भी काम नहीं होगा।
आपको याद दिला दें कि पीएम किसान की 22वीं किस्त हाल ही में मार्च 2026 में जारी हुई थी जिसके तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 18,640 करोड़ रुपये भेजे गए। पीएम मोदी ने गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में ये किस्त जारी की थी।
पीएम किसान की केवाईसी आप पीएम किसान मोबाइल ऐप या किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंट पर जाकर कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह केवाईसी बायोमैट्रिक आधारित यानी चेहरा या फिंगरप्रिंट्स के जरिए ही होगा।
यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको हर किस्त के आने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। पीएम किसान की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करके आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
देश के करोड़ों किसानों को अब पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार है। अभी तक सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक तारीख तो नहीं दी है लेकिन आमतौर पर प्रत्येक 4 महीने पर पीएम किसान की किस्त आती है। ऐसे में पीएम किसान की 23वीं किस्त जुलाई में आ सकती है।
यदि आप पीएम किसान की अगली किस्त चाहते हैं तो इस चेतावनी को नजरअंदाज ना करें। हर हाल में केवाईसी कराएं और फार्मर आईडी बनवाएं।