PM Kisan: किसानों को 6,000 की जगह 12,000 रुपये मिलेंगे या नहीं, वित्त मंत्री ने कर दिया क्लियर

PM Kisan 22nd Intallment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आने वाली है। नवंबर 2025 में 21वीं किस्त के आने के बाद देश के करीब 9 करोड़ किसान, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी, इसे संबंध में सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक बड़े कंफ्यूजन को खत्म कर दिया है। खुद वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 2 2026, 09:32 IST
पीएम-किसान योजना पर सरकार का फोकस01 / 07

पीएम-किसान योजना पर सरकार का फोकस

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्राथमिकताएं और लक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। इस वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लिए 63,500 करोड़ रुपये का बड़ा बजट आवंटित किया गया है। सरकार ने इस बार योजना की पहुंच और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है।

6,000 रुपये की जगह 12 हजार मिलेंगे या नहींImage Credit : Canva02 / 07

6,000 रुपये की जगह 12 हजार मिलेंगे या नहीं

लंबे समय से कहा जा रहा था कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि दोगुनी यानी 12,000 रुपये होगी लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। सरकार ने पीएम किसान के लिए बजट में कोई इजाफा नहीं किया है।

बजट में बदलाव नहींImage Credit : Canva03 / 07

बजट में बदलाव नहीं

​जितना बजट पहले यानी 63,500 करोड़ था, उतना ही 2026-27 के लिए भी है। ऐसे में किसानों हर साल पीएम किसान के तहत 6,000 रुपये ही मिलते रहेंगे।

आय बढ़ाने के साथ खेती खर्च में मदद का लक्ष्यImage Credit : Canva04 / 07

आय बढ़ाने के साथ खेती खर्च में मदद का लक्ष्य

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य केवल किसानों की आय बढ़ाना ही नहीं, बल्कि खेती से जुड़े खर्चों में भी मदद करना है। सरकार का लक्ष्य है कि 100% किसान इस राशि का उपयोग अपने घरेलू और कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करें।

9.5 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभImage Credit : Canva05 / 07

9.5 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

केंद्र सरकार का लक्ष्य इस वर्ष करीब 9.5 करोड़ पात्र किसानों को पीएम-किसान योजना के दायरे में लाना है। योजना के तहत आवंटित पूरी 63,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

शिकायत निवारण प्रणाली होगी और मजबूतImage Credit : Canva06 / 07

शिकायत निवारण प्रणाली होगी और मजबूत

सरकार सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) के माध्यम से योजना की व्यवस्था को और मजबूत करेगी। इस साल प्राप्त होने वाली शिकायतों में से 95% के समाधान का लक्ष्य तय किया गया है।

बीज, खाद और उपकरणों में होगा निवेशImage Credit : Canva07 / 07

बीज, खाद और उपकरणों में होगा निवेश

केंद्र सरकार का अनुमान है कि करीब 75% किसान इस सहायता राशि का सीधा उपयोग बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीद में करेंगे। इससे खेती की लागत को संभालने में किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!