PM-KISAN की रकम बढ़ाकर 8,000 करने की तैयारी? नए साल में किसानों को मिल सकता है तोहफा

PM Kisan Payment: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार हर साल 6,000 रुपये आर्थिक मदद के रूप में देती है। प्रत्येक चार महीने में एक किस्त जारी होती है और किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। हाल ही में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी हुई है और सभी की निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी हुई है। इस बीच खबर है कि सरकार किसानों को 6,000 रुपये की जगह 8,000 रुपये दे सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 11 2026, 11:45 IST
बजट 2026 से उम्मीदें01 / 07

बजट 2026 से उम्मीदें

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की निगाहें सरकार पर टिकी हुई हैं। खेती से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है और महंगाई का दबाव भी साफ नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीण भारत को उम्मीद है कि बजट में किसानों के लिए कोई बड़ा और ठोस कदम उठाया जाएगा। खासतौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

क्या पीएम किसान की राशि में होगा इजाफा?Image Credit : Canva02 / 07

क्या पीएम किसान की राशि में होगा इजाफा?

वर्तमान में पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये की सहायता मिलती है, जो तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। लेकिन किसान संगठनों और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में यह रकम नाकाफी साबित हो रही है। इसी कारण बजट 2026 में इस सहायता राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये सालाना किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

खेती की बढ़ती लागत बनी बड़ी चुनौतीImage Credit : Canva03 / 07

खेती की बढ़ती लागत बनी बड़ी चुनौती

पिछले कुछ वर्षों में खेती से जुड़ा हर खर्च तेजी से बढ़ा है। बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल, बिजली, सिंचाई और कृषि उपकरणों की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। सीमांत और छोटे किसानों के लिए 6,000 रुपये की मदद से पूरे साल की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है। अगर सरकार इस योजना में बढ़ोतरी करती है, तो इससे किसानों को खेती में निवेश का भरोसा मिलेगा और कर्ज पर निर्भरता भी कुछ हद तक घट सकती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकती है मजबूतीImage Credit : Canva04 / 07

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकती है मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों की जेब में अतिरिक्त पैसा आने से गांवों में खर्च और मांग दोनों बढ़ेंगी। इससे बीज, खाद, ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के साथ-साथ स्थानीय दुकानों और छोटे कारोबारों को भी फायदा होगा। यानी पीएम किसान की राशि बढ़ने का असर केवल किसानों तक सीमित न रहकर पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे सकता है।

पीएम किसान योजना का अब तक का सफरImage Credit : Canva05 / 07

पीएम किसान योजना का अब तक का सफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को न्यूनतम आय सहायता देना है। अब तक करोड़ों किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और सभी भुगतान सीधे डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाते हैं।

अब सबकी नजर बजट 2026 परImage Credit : Canva06 / 07

अब सबकी नजर बजट 2026 पर

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। अगर बजट 2026 में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान होता है, तो यह बढ़ती महंगाई के दौर में किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

कब आएगी 22वीं किस्तImage Credit : Canva07 / 07

कब आएगी 22वीं किस्त

पीएम किसान की 22वीं किस्त का भी इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले महीने होली से पहले 22वीं किस्त जारी की जाएगा, हालांकि सरकार की ओर से इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!