PM Kisan Yojana में पहली बार करना है आवेदन? जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती और उससे जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग देना है। अगर आपने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Jul 29 2026, 14:36 IST
किन किसानों को मिलता है योजना का लाभ?Image Credit : Pm kisan01 / 07

किन किसानों को मिलता है योजना का लाभ?

PM-KISAN योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही दिया जाता है। आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में कृषि योग्य जमीन दर्ज होनी चाहिए। साथ ही आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है, हालांकि संस्थागत भूमिधारी, सरकारी कर्मचारी, 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले लोग और आयकरदाता इस योजना के पात्र नहीं हैं। इसके अलावा सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC पूरा करना भी जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?Image Credit : Pm kisan02 / 07

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

किसान PM-KISAN योजना के लिए स्वयं PM-Kisan पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), राजस्व अधिकारी या पटवारी की मदद से भी पंजीकरण कराया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले PM-Kisan पोर्टल पर जाएं और Farmers Corner में दिए गए New Farmer Registration विकल्प पर क्लिक करें।

विकल्प चुनेंImage Credit : Pm kisan03 / 07

विकल्प चुनें

इसके बाद ग्रामीण या शहरी किसान का विकल्प चुनें, आधार नंबर, राज्य और कैप्चा दर्ज करके आगे बढ़ें। यदि आपका नाम पहले से पंजीकृत नहीं है, तो सिस्टम नया पंजीकरण करने का विकल्प देगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते का विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरकर आवेदन पूरा किया जा सकता है।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?Image Credit : Pm kisan04 / 07

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

योजना में आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, कृषि भूमि के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज और नागरिकता का प्रमाण शामिल हैं। आवेदन के दौरान दी गई सभी जानकारी सही होना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

e-KYC और बैंक डिटेल्स जरूर करें अपडेटImage Credit : Pm kisan05 / 07

e-KYC और बैंक डिटेल्स जरूर करें अपडेट

यदि आपने आवेदन कर दिया है लेकिन लाभार्थी सूची में नाम नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले अपनी e-KYC की स्थिति जांचें और जरूरत पड़ने पर उसे पूरा करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो और बैंक रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य जानकारी आधार से मेल खाती हो।

किसी तरह की गलती हो तो ऐसे कराएं सुधारImage Credit : Pm kisan06 / 07

किसी तरह की गलती हो तो ऐसे कराएं सुधार

अगर आवेदन में जमीन से जुड़ी जानकारी या व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि है, तो उसे जल्द से जल्द अपने स्थानीय तहसील कार्यालय या कृषि विभाग में जाकर ठीक कराना चाहिए। जानकारी अपडेट होने के बाद दोबारा लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचा जा सकता है।

योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मजबूती देनाImage Credit : Pm kisan07 / 07

योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मजबूती देना

PM-KISAN योजना के जरिए सरकार किसानों की खेती से जुड़ी लागत को कम करने और उनकी आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। यदि आप पात्र हैं और अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है, तो आवश्यक दस्तावेज तैयार रखकर जल्द से जल्द पंजीकरण कर सकते हैं, ताकि अगली किस्त का लाभ आपके बैंक खाते में सीधे पहुंच सके।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!