PM Kisan: 41 लाख से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात, बिना फार्मर ID के भी मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार सरकार ने 41 लाख से ज्यादा किसानों को बड़ी राहत दे दी है। राज्य में ऐसे किसानों को भी पीएम किसान योजना की अगली किस्त मिलेगी जिनके पास फॉर्मर आईडी नहीं है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 18 2026, 21:38 IST
Image Credit : IStock01 / 08
PM Kisan Samman Yajana की 22वीं किस्त का देशभर के किसानों को बेसब्री से इंतजार है। सरकार की तरफ से जल्द ही किसानों के खातों में इस योजना की अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
Image Credit : IStock02 / 08
अगर आप किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करीब 41 लाख से अधिक ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी गई है।
Image Credit : IStock03 / 08
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को फॉर्मर आई बनवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन बिहार में अब भी लाखों की संख्या में ऐसे किसान हैं जिनकी अभी तक फॉर्मर आईडी जनरेट नहीं हुई है।
Image Credit : IStock04 / 08
बिहार सरकार की तरफ से 41.17 लाख ऐसे ग्राहकों को राहत दी गई है जिनके पास फॉर्मर आईडी नहीं है। बिहार सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि जिन किसानों के पास फॉर्मर आईडी नहीं है उनको भी फिलहाल इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
Image Credit : IStock05 / 08
बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के अनुसार फरवरी में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत आने वाली 22वीं किस्त उन किसानों को भी मिलेगी जिनके पास फॉर्म आईडी नहीं है। इसका मतलब पीएम किसान की 22वीं किस्त फॉर्मर आईडी की वजह से अटकेगी नहीं।
Image Credit : IStock06 / 08
राज्य सरकार के कृषि मंत्री की तरफ से कहा गया कि हम फॉर्म आईडी जनरेट करने में शत-प्रतिशत उपलब्धि हांसिल करेंगे लेकिन तब तक किसी भी किसानों को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
Image Credit : IStock07 / 08
आपको बता दें कि बिहार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कुल 85.53 लाख है जिसमें से कुल 45.18 लाख किसानों का फॉर्मर आईडी बन चुका है और करीब 41 लाख से अधिक किसानों का बनना बाकी है।
Image Credit : IStock08 / 08
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पिछली किस्त सरकार की तरफ से नवंबर महीने में ट्रांसफर की गई थी और अब देशभर के किसान 22वीं इंस्टालमेंट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि केंद्र सरकार होली के त्यौहार से पहले देशभर के किसानों को नई किस्ट ट्रांसफर कर सकती है।