प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana) की अभी तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब देश के करीब 9 करोड़ किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं जो कि तीन किस्तों में जारी होते हैं।
6,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये होगी किस्त?
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने वाली है जिसके बाद हर साल 6,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। इस संबंध में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं, हालांकि इस तरह के दावे प्रत्येक कुछ दिनों में किए जाते हैं लेकिन सरकार ने आधिकारिक तौर पर पीएम किसान की किस्त को बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इसे फिलहाल सिर्फ एक अफवाह ही मानना चाहिए।
क्या ही पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मदद के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार आर्थिक मदद देती है। पीएम किसान योजना के तहत तीन किस्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में कुल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC जरूरी
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 24वीं किस्त हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है। पीएम किसान के लाभार्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें PM Kisan लाभार्थी स्टेटस
यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं और अपनी किस्त और लाभार्थी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें। यहां आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करके “Get Data” पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर किसान की भुगतान स्थिति और लाभार्थी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब आपको फार्मस कॉर्नर के सेक्शन में जाना है।
- अब 'know your status' पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें।
- अब आपके सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी।
