PM Kisan: अभी तक खाते में नहीं आए पीएम किसान 21वीं किस्त के पैसे तो ऐसे करें शिकायत, स्टेटस चेक करें

PM Kisan Installment Status Check: पीएम किसान की 21वीं किस्त पिछले साल नवंबर में जारी हुई थी जिसके तहत देश के करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। उसके बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है लेकिन सरकार अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे रही है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 3 2026, 08:44 IST
कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक पीएम किसान की 21वीं किस्त के ही पैसे नहीं मिले हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको पैसे मिल जाएंगे। बस आपको दो काम करने होगा।01 / 09

कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक पीएम किसान की 21वीं किस्त के ही पैसे नहीं मिले हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको पैसे मिल जाएंगे। बस आपको दो काम करने होगा।

सबसे पहला काम यह है कि आप पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं और यदि केवाईसी पूरा नहीं हुआ है तो पहले उसे करें। दूसरा तरीका शिकायत करने का है। 02 / 09

सबसे पहला काम यह है कि आप पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं और यदि केवाईसी पूरा नहीं हुआ है तो पहले उसे करें। दूसरा तरीका शिकायत करने का है।

​यदि आप भी उन किसानों में से एक हैं जिन्हें पीएम किसान के पैसे अभी तक नहीं मिले हैं तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...​​03 / 09

​यदि आप भी उन किसानों में से एक हैं जिन्हें पीएम किसान के पैसे अभी तक नहीं मिले हैं तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...​​

​​पीएम किसान का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx पर जाना होगा।​04 / 09

​​पीएम किसान का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx पर जाना होगा।​

उसके बाद पीएम किसान का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 05 / 09

उसके बाद पीएम किसान का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

​ओटीपी सबमिट करने के बाद आपको स्टेटस पता चल जाएगा कि आपका नाम है या नहीं, या फिर आपको पैसे भेजे गए हैं या नहीं।​06 / 09

​ओटीपी सबमिट करने के बाद आपको स्टेटस पता चल जाएगा कि आपका नाम है या नहीं, या फिर आपको पैसे भेजे गए हैं या नहीं।​

अब हेल्पलाइन नंबर की बात करें तो आप पीएम किसान से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर प्राप्त कर सकते है।आपको बता दें कि जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया था उन्हें पैसे नहीं भेजे गए हैं।07 / 09

अब हेल्पलाइन नंबर की बात करें तो आप पीएम किसान से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर प्राप्त कर सकते है।आपको बता दें कि जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया था उन्हें पैसे नहीं भेजे गए हैं।

इसीलिए सरकार बार-बार लोगों से कह रह थी कि वे अपना ई-केवाईसी कराएं। इसके अलावा इस बार कुछ किसानों को 4,000 रुपये भेजे गए हैं। दरअसल जिन किसानों को ई-केवाईसी के कारण 20वीं किस्त नहीं मिली थी उन्हें इस बार 20वीं और 21वीं किस्त एक साथ मिली।08 / 09

इसीलिए सरकार बार-बार लोगों से कह रह थी कि वे अपना ई-केवाईसी कराएं। इसके अलावा इस बार कुछ किसानों को 4,000 रुपये भेजे गए हैं। दरअसल जिन किसानों को ई-केवाईसी के कारण 20वीं किस्त नहीं मिली थी उन्हें इस बार 20वीं और 21वीं किस्त एक साथ मिली।

अब एक आखिरी सवाल यह है कि 22वीं किस्त कब आएगी तो उससे पहले आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी पूरा कर लें। साथ ही फार्मर आईडी भी बनवा लें, क्योंकि बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त नहीं मिलने वाली है।09 / 09

अब एक आखिरी सवाल यह है कि 22वीं किस्त कब आएगी तो उससे पहले आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी पूरा कर लें। साथ ही फार्मर आईडी भी बनवा लें, क्योंकि बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त नहीं मिलने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!