यूटिलिटी

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान की 23वीं किस्त हुई जारी, आपके खाते में पहुंचे या नहीं ऐसे चेक करें स्टेटस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के तारकेश्वर जिले से देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी। पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के जरिए पात्र किसानों के अकाउंट्स पर 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

Image

देशभर के पात्र किसानों के खाते में पहुंची योजना की तीसरी किस्त।

PM Kisan Samman Yojana 23rd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल से देशभर के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी कर दी है। देशभर के लगभग 9.44 करोड़ किसान बेसब्री के साथ किसान सम्मान योजना की इस किस्त का इंतजार कर रहे थे। इस योजना के पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर तारकेश्वर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की है। इस तीसरी इंस्टालेशन के जरिए किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए गरीब किसानों को आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। यह धनराशि तीन किस्तों 2-2 हजार रुपये के तौर पर ट्रांसफर होती है। इससे पहले सरकार ने 22वीं किस्त किसानों के खाते में 13 मार्च को ट्रांसफर की थी। सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत 2018-19 में की गई।

किसानों को मिलते हैं 6 हजार रुपये

अगर आप पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी है तो अब आपके अकाउंट में भी दो हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके होंगे। अगर आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड भरना होगा। अगले स्टेप में आपको 'Get Data' पर क्लिक करना। अब आपकी स्क्रीन पर किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी।

इन्हें नहीं मिल पाएगा योजना का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगा। इसमें वे किसान शामिल होंगे जिन्होंने KYC नहीं कराया था। इसके अलावा जो योजना के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करते हैं उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही जिस परिवार में दो लोग इस योजना का लाभ ले रहे थे इस बार उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article