यूटिलिटी

PM Kisan: 9 करोड़ किसानों को मार्च में मिल सकता है तोहफा, चेक करें आपको मिलेगा या नहीं

पीएम किसान योजना के 7 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। उस दौरान 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे और अब किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार है जो कि मार्च 2026 में आ सकती है।

Image

PM Kisan 22st Installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी पिछले तीन महीने से पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। पहले कहा जा रहा था कि होली से पहले पीएम किसान की 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच जाएगी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 22वीं किस्त मार्च में ही आएगी।

पीएम किसान योजना के 7 साल पूरे

बता दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी और अब इस योजना के 7 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सरकार ने कहा है 'अन्नदाता का मान, देश की असली पहचान! जब किसान के चेहरे पर मुस्कान आती है, तब देश की नींव और भी मजबूत होती है। 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM-KISAN योजना आज करोड़ों किसानों के लिए 'सम्मान' और 'सहारा' दोनों बन चुकी है। हर साल 6000 रुपये की सीधी मदद, बिना किसी बिचौलिए के, सीधे बैंक खाते में। यह सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि किसानों के पसीने की कद्र और उनके उज्ज्वल भविष्य का एक वादा है। खेती में बढ़ता निवेश और कम होता कर्ज- यही है आत्मनिर्भर भारत की नई कहानी।'

हर साल 6,000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं जो कि तीन किस्तों में होती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं, हालांकि बिहार के किसानों को इस बार 3,000 रुपये मिलेंगे, क्योंकि बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने कहा है कि बिहार के किसानों को अब हर साल पीएम किसान योजना के तहत 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये मिलेंगे।

अटक सकता है पैसा

कुछ किसानों की 22वीं किस्त अटक सकती है। जिन लोगों ने eKYC नहीं कराया है या फिर फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है। इसलिए जरूरी है कि फार्मर आईडी तुरंत बनवा लें और eKYC भी करा लें।

नवंबर में आई थी 21वीं किस्त

बता दें कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। उस दौरान 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे और अब किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार है जो कि मार्च 2026 में आ सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article