बीपीएससी बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग या फिर बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन, भारत के संविधान द्वारा बनाया गया एक ऐसा आयोग है। जो बिहार राज्य में लोक सेवकों की नियुक्ति करने का अधिकार रखता है। बीपीएससी राज्य स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन और संचालन करता है। परीक्षा पास करके आवेदक डिप्टी कलेक्टर, DSP, BDO, RTO, जेल सुपरिटेंडेंट, सहायक कमिश्नर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जैसे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती होने योग्य बन जाता है। ये राज्य स्तरीय परीक्षा एक कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम है, जिसमें पॉलिटी, एथिक्स, हिस्ट्री, बुगौल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सांस्कृतिक धरोहर, विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामान्य ज्ञान तथा करंट अफेयर्स जैसे विषयों से संबंधित सवाल किए जाते हैं।

परीक्षा के लिए उम्मीदवार तब ही योग्य माना जाएगा, जब उसकी उम्र 20 साल से ज्यादा होगी। सामान्य श्रेणी के पुरुषों में परीक्षा देने की अधिकतम आयु 37 वर्ष है, वहीं ओबीसी के लिए 40 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष। सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए ये 40 साल है। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता को भी आंका जाता है। अगर आप बिहार राज्य के निवासी नहीं हैं तो भी आप परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाएंगे। बर्शते आप ग्रेजुएट हैं, तथा उम्र के मानदंड को पार करते हैं।