एजुकेशन

बिहार ADEO भर्ती का पोर्टल फिर खुलेगा, अब दो चरणों में होगी परीक्षा

बिहार AEDO परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। आयोग नया विज्ञापन जारी करेगा और नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। प

Image

दोबारा जारी होगा बिहार AEDO परीक्षा का विज्ञापन

BPSC AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानकारी के अनुसार, आयोग इस भर्ती का विज्ञापन दोबारा जारी करेगा और नए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का पोर्टल फिर खोला जाएगा।पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। आयोग के मुताबिक AEDO भर्ती की परीक्षा भी अब दो चरणों में होगी। बता दें कि इससे पहले परीक्षा रद्द की जा चुकी है। ऐसे में भर्ती की आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और आंसर शीट्स को लेकर भी जरूरी जानकारी शेयर की है।

BPSC सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO भर्ती का विज्ञापन फिर से जारी करेगा। आयोग नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के लिए पोर्टल दोबारा खोलेगा। जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। प्रिलिम्स परीक्षा दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। आयोग की कोशिश है कि परीक्षा और रिजल्ट की प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो।

कब हो सकती है परीक्षा

आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) परीक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा दिसंबर-जनवरी में आयोजित कराने की योजना है। अब परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। बीपीएससी एईडीओ एग्जाम के पेपर में सामान्य भाषा में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100 अंकों का पेपर आएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30% प्रतिशत अंक लाने होंगे।

71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पर भी अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सितंबर में जारी होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 60 प्रतिशत से अधिक अंक देने पर परीक्षकों को रोकने जैसी कोई व्यवस्था आयोग में नहीं है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article