BPSC TRE 4 News: बिहार लोक सेवा आयोग राज्य में चल रही शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। इसके अनुसार, BPSC TRE-4 में PT और Mains दोनों होंगे ऑब्जेक्टिव होंगे, पूरी जानकारी फाइनल शेड्यूल में आएगी, जो कि अक्टूबर में जारी होगा। इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग TRE-4 को लेकर कई अहम बातें साफ कर दी हैं जैसे BPSC TRE-4 अब दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान दोनों ही चरणों यानी प्राइमरी और मेंस को ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय रखा जाएगा। यही नहीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी देखने को मिलेगी।
ध्यान रहे, जहां निगेटिव मार्किंग होती है, वहां परीक्षार्थियों को सावधानी से सवालों को हल करने की जरूरत होती है, क्योंकि गलत उत्तर देने पर अंक कट जाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
ऐसा नहीं है कि केवल इसी परीक्षा को ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय रखने का फैसला लिया गया है। ज्यादातर लोग जानते होंगे कि आयोग की ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव पेपर के साथ निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहता है। यही वजह है कि TRE-4 को भी इसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार आयोजित करने की तैयारी है।
हिंदी-अंग्रेजी माध्यम को लेकर BPSC ने क्या कहा?
TRE-4 को लेकर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों के बीच कुछ समय से अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कुछ दावे ऐसे भी किए जा रहे थे कि माध्यम के आधार पर उम्मीदवारों के अंकों में अंतर आता है, हालांकि यह केवल दावे हैं। आयोग ने इन चर्चाओं को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। BPSC का कहना है कि अभी आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सारे आंकड़े आयोग के पास नहीं आए हैं। ऐसे में किसी माध्यम के अभ्यर्थियों को कम या ज्यादा अंक देने की बात करना ही उचित नहीं है।
